मुंबई। बोरीवली महिला मंडल को वर्ष 2017-19 के लिए मुंबई महिला मंडल के 38 वें अधिवेशन जय घोष में साध्वी श्री अणिमा श्री जी एवं साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी के सानिध्य में उत्साही क्षेत्र अमूल्य सहयोग इन दो ट्रॉफी से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।
कन्या मंडल प्रभारी रिंकू हिरण को श्रेष्ठ कन्या मंडल प्रभारी की ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट मिला,सयोजिका-मंजू मादरेचा ने इस उपलब्धि के लिए दोनों सह संयोजिका-संगीता धाकड़ एवं खुशबू बैंगानी,कोषाध्यक्ष-अर्चना संचेती कन्या मंडल संयोजिका-प्रीयंका कांवडिया,सह संयोजिका-दीक्षा चपलोत,कन्यामण्डल-टीम,अपनी पूरी कार्यकारिणी-टीम एवं बोरीवली महिला मंडल की एक एक बहन,ओर सम्पूर्ण बोरीवली समाज का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। बोरीवली से अधिवेशन जय घोष में संगीता सिंघी, राजकुमारी मनोत, शर्मिला भंसाली, मीतासेठिया, पुष्पा भंसाली, केलाष देवी डागलिया, विमला डागलिया, सपना डागलिया, कांता छाजेड़, सुमन कोठारी, पुष्पा मादरेचा, लीला मालु की सराहनीय उपस्थित रही।
सफल रहा बोरीवली संयोजिका मंजू मादरेचा का कार्यकाल

