मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद,अंधेरी की प्रथम मीटिंग हेमंत जी लोढ़ा की अध्यक्षता में सुभा इंटरनेशनल होटल में रखी गई। विजय गीत का संगान दिनेशजी गोखरू, दिनेशजी बरमेचा व राजेंद्र जी बाफना ने किया। अध्यक्ष हेमंत लोढ़ा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष राकेश परमार व दिनेश नौलखा, मंत्री किरण रोठागण, कोषाध्यक्ष गीरीश सिंघवी, सहमंत्री अशोक मेहता व विकास डांगी ,संगठन मंत्री चंद्रेश गुंदेचा को बनाया।
हेमंत लोढ़ा ने अपने आगामी कार्यकाल की रूपरेखा को सदन के सामने रखा जिसे सदन ने ओम् अर्हम की ध्वनि से स्वीकृति दी। श्री विमलजी बरढ़िया,तरुणजी गुंदेचा, विजयजी पारीक, पारस मेहता, हेमंत परमार, राजेंद्रजी कुमठ,करण परमार के साथ साथ प्रकाशजी कुमठ,अशोकजी मंडोत,संदीप चपलोत व राहुल कोठारी ने अपने विचार रखे।
मंच संचालन भूतपूर्व अध्यक्ष श्री विनोदजी सोलंकी ने की।
तेरापंथ युवक परिषद,अंधेरी की प्रथम मीटिंग सुभा इंटरनेशनल होटल में संपन्न

