मुंबई । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई का 38 वा अधिवेशन “जयघोष – स्वर्णिम सफर का” आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री अणिमाश्रीजी, साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी व साध्वीवृन्द के पावन सानिध्य में ठाणे तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ l अधिवेशन के प्रायोजक चेम्बूर महिला मण्डल, श्रीमती संगीता ताराचंदजी गन्ना, श्रीमती सुनिता श्रेणिकजी गेलड़ा थे l अधिवेशन के प्रथम सत्र की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभातेमम की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुदजी कच्छारा उपस्थित थी l
इस अवसर पर साध्वीश्री अणिमाश्रीजी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि जयश्री बड़ाला एवं श्वेता सुराणा ने अपने कर्तृत्व से अलग पहचान बनाने का प्रयास किया है । दोंनो ने ही अपने परिवार को संभालते हुए संघ की उल्लेखनीय सेवा की है । उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी सफ़लता को पाने में सबसे बड़ा सहयोग परिवार का होता है , सिर्फ कर्तृत्व और विजन से काम नही होता , परिवार ने अपनी बड़ी से बड़ी इच्छा एवं समझौता समर्पण किया होगा तब यह ऊँचाई प्राप्त होती है । आगे साध्वीश्रीजी ने कहा – जैसी सोच जैसा विजन होगा वैसा ही प्रभाव होगा । 2023 की उजली भोर का इंतजार है , अब आने वाले अध्यक्ष को 2023 को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी है, योजना के साथ आगे बढ़ोगे तो मंजिल के वक़्त सक्षम हो जाओगे l साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी ने अपने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बड़ाला व उनकी टीम की सराहना करते हुए फरमाया कि व्यक्ति जब कार्य करता है किसी संगठन के साथ तब संगठन के साथ एक ऊर्जावान व्यक्तित्व की शक्ति जुड़ जाती है तो वह सबकुछ भूलकर संगठन को मजबूत करने में जुट जाता है । उन्होंने महिला मण्डल की संख्या को देखकर फरमाया की आज सिर्फ मुंबई का नहीं केंद्र का अधिवेशन लग रहा है । हमारी मुंबई महिला मंडल ,जागरूकता के साथ आगे बढ़ रही है और शाखा संयोजिकाऐं भी जागरूक है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा ने दो वर्षों के कार्यकाल को सफलतम बताते हुए कहा कि मुंबई महिला मंडल ने अभातेमम निर्देशित हर एक कार्यक्रम को जिम्मेदारी और सफलता के साथ आयोजित किये हैं और इनके अलावा भी मंडल ने अनेकों ऐसे कार्य किये जिसने मुंबई को विशेष पहचान दिलाई l मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीजी बड़ाला ने अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए दो वर्षों के कार्यकाल को सफ़लतम बनाने में सहयोग हेतु अभातेमम मुंबई टीम, अपनी कार्यकारणी, सभी पूर्वाध्यक्ष, परामर्शक, सभी क्षेत्रों की संयोजिका, सहसंयोजिका बहिनो, विशेष सहयोगियों, सभी प्रायोजक का उल्लेख करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही अपने परिवार का उल्लेख कर उनके प्रति भावविभोर धन्यवाद प्रेषित किया । मंत्री श्रीमती श्वेताजी सुराणा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां, कार्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी l कोषाध्यक्ष अंजूजी बापना ने आय व्यय का ब्यौरा दिया । मुंबई कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती मीना कच्छारा ने कन्या मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी वहीँ कन्या मंडल संयोजिका मानसी वागरेचा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l
इससे पूर्व प्रारंभ में चेम्बूर महिला मंडल ने मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति दी । चेम्बूर की संयोजिका श्रीमती अंजू कोठारी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति द्वारा सभी का स्वागत किया । ठाणे महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गयी । मुंबई सभा के अध्यक्ष नरेन्द्रजी तातेड़, पूर्व कार्यध्यक्ष मनोहरजी गोखरू, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेशजी चौधरी, टीपीएफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सलिलजी लोढ़ा, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्रजी कोठारी, मरुधर मित्र परिषद्, मुम्बई के अध्यक्ष कुलदीपजी बैद, मेवाड़ संघ की अध्यक्षा श्री राजकुमारीजी बोहरा, ठाणे सभा के अध्यक्ष देवीलालजी श्रीश्रीमाल, टीपीएफ के अध्यक्ष दीपकजी डागलिया, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका सुमनजी चपलोत, कार्यकारणी से लतिकाजी डागलिया, शांतादेवीजी लोढ़ा, पंकजजी सुराणा ने अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बडाला एवं उनकी टीम के स्वर्णिम कार्यकाल हेतु ढेरों बधाइयाँ दी एवं आने वाले अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर टीपीएफ के सहमंत्री मनीषजी कोठारी , सभा मंत्री विजयजी पटवारी, अमृतजी कांठेड़ , अर्जुनजी सिंघवी, नवरत्नजी गन्ना , माहेश्वरी समाज से सुमनजी अग्रवाल, अभातेमम राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाशदेवीजी तांतेड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से प्रेमलताजी सिसोदिया, विमलाजी नाहटा, तरुणाजी बोहरा, पूर्वाध्यक्ष भारतीजी सेठिया, निर्मलाजी चण्डालिया, कांता जी तांतेड़, सुमन जी बच्छावत , सुनीता जी परमार , रचनाजी हिरण सहित मुंबई महिला मंडल से स्वीटीजी लोढ़ा, गीतांजलीजी बोथरा, अंजू जी बापना, अलकाजी मेहता आदि की उपस्थिति रही । प्रथम सत्र का कुशल संचालन सरोज जी सिंघवी ने किया l आयोजन में नवरतन जी दुगड़, कमलेश जी दुगड़, विकास जी आच्छा, अनीता जी धारीवाल, सीमा जी सांखला, वनीता जी मेहता, रमिला जी बडाला, प्रिया जी मूथा सहित ठाणे समाज का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
उदघाटन सत्र के पश्चात अध्यक्ष जयश्री जी वडाला ने अपनी टीम के साथ अपने पद का विसर्जन किया । जीरो हावर्स की जिम्मेदारी परामर्शक प्रेमलता जी सिसोदिया को सौपीं गई l जिसमें बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया गया । उसके तुरंत बाद चुनाव अधिकारी निर्मला जी चण्डालिया ने अध्यक्ष पद के लिए भाग्यश्री कच्छारा का नाम घोषित किया एवं कन्यामण्डल से ध्रुवी मादरेचा को संयोजिका के रूप में चुना गया । साध्वीश्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मंगलपाठ सुनाया एवं बहनों ने अपने नए अध्यक्ष का हर्ष के साथ स्वागत किया । ततपश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष भाग्यश्रीजी कच्छारा ने महिलामण्डल के विश्वास पर सम्पूर्ण खरा उतरने का प्रयास करने का आश्वासन दिया ।
अधिवेशन के अगले सत्र में दो वर्ष के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं की अर्हता का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित किया गया । जिसमें चल शील्ड डोम्बिवली को प्रदान की गई । वृहद क्षेत्र से प्रथम स्थान वाशी, द्वितीय सांताक्रूज़ व तृतीय स्थान अंधेरी को मिला l मध्यम क्षेत्रों में प्रथम नेरुल , द्वितीय गोरेगांव व तृतीय स्थान पर सायन कोलीवाड़ा रहा । लघु क्षेत्रों में प्रथम वागले स्टेट थाने, द्वितीय ऐरोली व बांद्रा, तृतीय स्थान पर नालासोपारा व पार्ले महिलामण्डल रहा । सेवाभावी क्षेत्रों में थाने , घाटकोपर, दक्षिण मुंबई, वाशी , कांदिवली एवं भायंदर महिलामण्डल को सम्मानित किया गया । उत्साही कार्यकर्ता में अनिताजी धारीवाल, अंजूजी कोठारी एवं गीतांजलिजी बोथरा को चुना गया । विशेष सहयोगी का सम्मान कांताजी डूंगरवाल व राजश्री डूंगरवाल को दिया गया । उत्साही क्षेत्र का अवार्ड चेम्बूर एवं बोरीवली महिलामण्डल को मिला । उभरता क्षेत्र की श्रेणी में भांडुप, उल्लासनगर व मलाड का चयन हुआ । श्रेष्ठ संयोजिका का अवार्ड सरोज सिंघवी व मंजू कुमठ को मिला । श्रेष्ट सहसंयोजिका का अवार्ड लीला परमार व भारती राठौर को दिया । श्रेष्ठ टीम वर्क का अवार्ड आओ चलें गाँव की ओर टीम को दिया गया l वहीँ कन्यामंडल की बहिनों को भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अवार्ड प्रदान किये गए । कन्या मंडल अवार्ड का संचालन रिया चोरडिया, शिखा बाफना ने किया । साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के प्रायोजकों को भी इस अवसर पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l सत्र का संचालन स्वीटी जी लोढ़ा व गीतांजलि जी बोथरा ने किया ।
तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के 38 वे अधिवेशन में हुआ स्वर्णिम सफ़र का जयघोष

