मुंबई। महावीर इंटरनेशनल नवी मुम्बई द्वारा निःशुल्क मोतीया बिन्दु ऑपेरशन शिबिर, आंखों की जांच, और किफायती दामो में चश्मे उपलब्ध का कार्यक्रम प्रेम शांति ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ अनिल छाजेड़ एवं सचिव सुभाष हिंगड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम गव्हाण गांव उल्वे नवी मुंबई में रखा गया जिसमे 92 पेशेंट की जांच की गई और 18 पेशेंट का मोती बिंदू ऑपरेशन निःशुल्क किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वीर प्रेमचंदजी गोलिया, टी सी बाफना, प्रकाश संचेती, धर्मेंद्र श्रीमाल, महावीर चोरडिया, प्रवीण डांगी, राजेश मेहता, अविनाश सियाल, सुनील धाकड़ ,संजय चिप्पड़, सुरेश बाफना, मनोज बाफना, अरविंदजी खाटेड पवन परमार, राकेश सियाल, राकेश शर्मा और वीरा रश्मीजी बाफना, नितुजीश्रीमाल, सोनूजी सियाल का विशेष सहयोग रहा।
महावीर इंटरनेशनल नवी मुम्बई ने किया निःशुल्क मोतीया बिन्दु ऑपेरशन शिबिर का आयोजन

