राजकुमार गौतम/बस्ती। भीम आर्मी – भारत एकता मिशन के चौथे स्थापना दिवस पर रविवार को कटेश्वर पार्क के बगल नगर पालिका के परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक रक्तदान का आयोजन किया गयाष। भीम आर्मी व बस्ती जिले में जितने भी सामाजिक संगठन हैं उनमें भीम आर्मी का यह एक बहुत महत्वपूर्ण आयोजन था जिसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त दान को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी के लगभग 35 से 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
एडवोकेट बुद्धि प्रकाश से हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि खून का कोई रंग नहीं होता जरूरतमंदों को अगर हमारे खून का एक कतरा भी काम आ जाए तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। अतः भीम आर्मी का यह प्रयास रहेगा कि समाज के दबे कुचले व आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो ब्लड की व्यवस्था पैसों से नहीं कर सकते उनके लिए भीम आर्मी हमेशा तत्पर रहेगी व हमारे देश के सैनिक जो सरहदों पर दिन रात हमारी मातृभूमि की सेवा के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने के लिए तत्पर हैं। उनके लिए हमारा प्रयास होगा कि रक्त की कभी कमी ना महसूस हो इसके लिए हमारा एक छोटा सा प्रयास है कि हम अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ब्लड बैंक को मजबूत करें। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष कमलेश सचान ने कहा कि भीम आर्मी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है यदि समाज में किसी भी प्रकार की अनिष्टता की संभावना होती है तो भीम आर्मी वहां पर हमेशा तत्पर नजर आएगी इसके लिए हमारा हर संभव प्रयास रहेगा कि भीम आर्मी का एक-एक सदस्य अपने कर्तव्य के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहे व समाज के प्रति उदारवाद बने।
कार्यक्रम में उपस्थित भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष कमलेश सचान, श्रीदेवी भारती, जिला अध्यक्ष अशीष नारायण भारती, अरुण हृदय गौतम, अंबेश भारती, प्रकाश कुमार, शिव गणेश, अरुण राज, नागेंद्र कुमार, बुद्ध प्रकाश, इंद्रेश गौतम, आशा देवी, सत्यनारायण, खुर्शीद आलम, श्रवण चौहान, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, राम शंकर भारती, श्यामसुंदर, आलोक नाथ आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। रक्तदान शिविर के संचालन में पारसनाथ, राजकुमार गौतम, अनिल राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

