सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीनट बटर करेगा बेली फैट घटाने में मदद,जानिए इसके फायदे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

पीनट बटर करेगा बेली फैट घटाने में मदद,जानिए इसके फायदे

Last updated: July 20, 2019 2:39 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

फिटनेस की दुनिया में पीनट बटर को सुपर फूड कहा जाता है। इसकी वजह भी काफी मजबूत है। हाई प्रोटीन और हाई फाइबर कंटेंट होने की वजह से वर्कआउट से पहले और उसके बाद लिया जाने वाला यह आदर्श स्नैक है। टेस्टी होने के साथ ही यह पेट भरने वाला भी है। इसलिए यह वजन के प्रति सजग लोगों का सबसे पसंदीदा स्नैक्स है। दुनिया के कई देशों में यह स्नैक्स का न केवल अहम हिस्सा है, बल्कि इसे बेहद पसंद भी किया जाता है। पीनट बटर बहुत से लोग ये सोच कर नहीं खाते हैं कि ये वजन बढ़ाए तो बता दें कि ये वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के काम आता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
आइए जानते हैं कैसे :
एक चम्मच पीनट बटर में तकरीबन 100 कैलारी होती हैं, मगर यह कैलोरी मोनो अनसैचुरेटेड फैट के रूप में होती है। यह हमारी बॉडी के लिए न केवल फायदेमंद होती है, बल्कि यह दिल की बीमारियों से बचाने में, वेट लॉस में और मोटापे को दूर रखने में भी मदद करती है। इसके विपरीत सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकती है।
दूसरे प्रोसेस्ड फूड के मुकाबले पीनट बटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे ऐसे समझा जा सकता है, जब किसी खाद्य पदार्थ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, तो बॉडी में शक्कर अधिक बनने लगती है। लंबे समय तक ध्यान न देने पर मोटापे, दिल की बीमारी और डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए शक्कर वाले मक्खन की जगह शक्कररहित पीनट बटर का इस्तेमाल करना चाहिए।
नहीं होने देता भूख का एहसास : पीनट बटर की एक खासियत यह भी है कि यह भूख का एहसास नहीं होने देता है। खाने की क्रेविंग या तलब को शांत करता है, जो किसी को भी अधिक खाने के लिए प्रेरित करती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई जरूरतों की पूर्ति करते हैं। इसे वर्कआउट से पहले और उसके बाद भी आराम से खाया जा सकता है।
घर पर बने पीनट बटर में प्रिजर्वेटिव नहीं होते हैं और इसे सिर्फ 15-20 मिनट के अंदर घर पर बना सकते हैं। सामग्री : मूंगफली- 2 कप मूंगफली का तेल- 1-2 चम्मच चीनी- 1/2 छोटा चम्मच शहद- 1-2 चम्मच नमक- एक चुटकी पीनट बटर

विधि : सबसे पहले मूंगफली के दाने निकाल कर उसे अच्छी तरह से पानी से धोकर सुखा लें। फिर एक पैन में मूंगफली का तेल डालकर हल्का गर्म करें और मूंगफली के दाने भून ले। इसके बाद भूनी हुई मूंगफली को फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें। इसे लगातार 3 मिनट तक पीसें तभी आपका पीनट बटर तैयार होगा। अब इसे एक बाउल में निकाल कर रख लें आपका पीनट बटर तैयार है इसे चख कर देखें कि इसमें चीनी और नमक की कितनी जरूरत है अगर आपको इसका स्वाद ठीक लग रहा है तो अलग से कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं है। लेकिन घर पर बनाए पीनट बटर को आप कंटेनर में डालकर फ्रिज में 1 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं। ये मार्केट में मिलने वाले पीनट बटर से कहीं ज्यादा हेल्दी होता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धौनी ने विंडीज दौरे से नाम लिया वापस
Next Article आठ कर्मो में मोह ही सबसे खतरनाक: ललितशेखर विजय जी म.सा.

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 2, 2026
जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?