मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आयोजित जल है तो कल है प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह साध्वी श्री कैलाशवती आदि ठाणा 5 के सानिध्य में अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आयोजित किया गया। साध्वीश्री ने बताया की अणुव्रत समिति मुंबई अच्छा काम कर रही है . अच्छी जागृति है और गुरुदेव मुंबई पधारे तब तक अच्छी त्यारी करनी चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण मुंबई में बड़े स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित कर अभूतपूर्व जन जागृति की गयी ।आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति कितनी जागरूक हे यह देखने को मिला ।
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी के विद्यार्थियों जिसमे श्वेता पात्रा,अक्षत जैन का सम्मान करते हुवे अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष गणपत डागलिया,पर्वेक्षक नितेश धाकड़,दिनेश धाकड़, क्षेत्रीय संयोजक मदन दुग्गड़,महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ज्योति रामचंद्रन,वाईस प्रिंसिपल सी एल माधुरी द्वारा सम्मानित किया गया। यह जानकारी दक्षिण मुंबई क्षेत्रीय सह संयोजिका पुष्पा कच्छारा ने दी ।
अणुव्रत समिति मुम्बई का ‘जल है तो कल है’ प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण

