मुंबई। दिनांक 16/07/2019 महिला प्रकोष्ठ मुम्बई के तत्वाधान व अध्यक्षा रेखाजी सिंघवी के कुशल नेतृत्व में मानव सेवा कल्याण कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धोली बावड़ी केलवा में सम्पन्न हुआ। भिक्षु मित्र मण्डल मुम्बई के अध्यक्ष श्रीमान चन्द्रेशजी मादरेचा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल व टीचर्स ने अतिथियों का शाल द्वारा सम्मान किया। कोषाध्यक्ष पुष्पा जी मादरेचा ने स्वागत भाषण दिया। प्रिसिंपल ने मण्डल द्वारा दिए गए सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार ज्ञापित किया व भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपील की। श्रीमान नरेंद्र जी बोहरा ने उन्हें आश्वासन दिया कि जब कभी भी विद्यालय को आवश्यकता रहेगी उनके द्वारा सहयोग मिलता रहेगा। सभाध्यक्ष श्रीमान लवेशजी मादरेचा ने अपने विचार रखे। भिक्षु मित्र मण्डल मुम्बई के मंत्री नरेंद्र जी सिंघवी, सभा मंत्री राजेन्द्र जी कोठारी तेयुप अध्यक्ष लक्की जी कोठारी नरेश जी मादरेचा गणपत जी मादरेचा, दिपक जी कोठारी कमलेश जी बोहरा सुरेन्द्र जी कोठारी, देवीलाल जी कोठारी, सम्पत जी कोठारी,महिला मंडल केलवा के पुर्व अध्यक्षा पुष्पा जी बोहरा मंत्री सुनीता जी कोठारी नवनिर्वाचित अध्यक्षा बिंदिया जी सांखला, सुशीला जी मादरेचा,कल्पना जी बोहरा पुष्पा जी बोहरा,शांता जी मादरेचा,लीला जी सिंघवी, फेफीबाई सिंघवी,रेखाजी मादरेचा,मंजु मादरेचा,सरला मादरेचा,कमला जी कोठारी, रेखा कोठारी, नीलु कोठारी हेमलता कोठारीआदि की उपस्थिति रही। मंत्री सपना चपलोत ने बच्चों को कुछ संकल्प करवाए व सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। अंत में सभी को अल्पाहार दिया गया। मीडिया व फोटो ग्राफर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।
फ़ोटो- प्रमोद सुर्या

