ठाणे। साध्वी श्री अणिमा श्री जी साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी के सानिध्य में मुम्बई आचार्य महाश्रमण चतुर्मास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष श्री मदन लाल तातेड़ के मनोनीत होने के बाद ठाणे आगमन पर तेरापंथ समाज ठाणे द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री अणिमा श्री ने अपने उद्बोधन में कहा- सन 2023 में मुंबई महानगर में अध्यात्म के महासूर्य का अवतरण होने वाला है, मुंबईवासी पलक पावडे बिछा कर अपने आराध्य की अगवानी करने को आतुर व उत्साहित हैं। पूज्यश्री की कृपा से श्री मदन लाल जी तातेड ने चातुर्मास व्यवस्था की बागडोर संभाली है। मदन जी में काबिलियत है, कुछ कर गुजरने का जज्बा है, कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी हैं, योग्य व्यक्तियों को योग्य कार्य से जोड़कर उनकी योग्यता का उपयोग करें एवं पूज्य श्री के चातुर्मास को सफल ऐतिहासिक बनाएं। श्राविका गौरव प्रकाश बाई तातेड़ ने पहचान बनाई है बरसों से महिला मंडल को भी सेवाएं दे रही हैं।
साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी ने कहा जब मैं जैन विश्व भारती संस्थान की वाइस चांसलर थी तब मैंने मदन जी की कार्यशैली को देखा है जिस कार्य को हाथ में लेते हैं उसका बखूबी निर्वाहन करते हैं 2023 के लिए अपने श्रम शक्ति का सुनियोजित ढंग से उपयोग करें श्री मदन जी तातेड ने कहा आज मैं पहली बार एक साथ मुंबई के युवा शक्ति की विशाल उपस्थिति देखकर अत्यंत प्रसन्न हूं युवा शक्ति को व्यवस्था से जुड़कर नया कार्य करना है साध्वी अणिमा जी साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी हमारे धर्म संघ की प्रबुद साध्वी है में आपसे अत्यंत प्रभावित हूं आपका मार्गदर्शन नई ऊर्जा का संचार करेगा इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया महामंत्री संदीप कोठारी तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भलावत विशेष रूप से उपस्थित थे प्रारंभ में तेरापंथी सभा थाना के अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल ने स्वागत भाषण दिया आभार ज्ञापन मंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने किया।
तातेड का ठाणे में अभिनंदन

