मुंबई। समाज सेवा के लिए तत्पर मलाड वेस्ट के प्रयास यूथ ग्रुप ने पंच तीर्थ नाकोडा जी यात्रा का आयोजन किया जिसमें करीब 125 यात्रियों पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने लाभ लिया। इस ग्रुप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई अध्यक्ष या मंत्री नहीं है, सब अपने आपमें श्रेष्ट कार्यकर्ता हैं जो समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। यात्रा की रूपरेखा राजेश कछारा, अशोक बाफना, राकेश धाकड़, देवेंद्र राठौड़, दिनेश बाफना ,मीठालालजी मेहता, पैलेश मेहता ,बाबूलाल दुग्गड़, रमेश मादरेचा ,मुकेश धाकड़, महेंद्र धाकड़, अशोक मादरेचा, जशवंत कछारा, गौतम भंडारी, जयंती मादरेचा ,राजेश नानावती, दीपक बाफना ने अपने कार्यकर्ता के साथ मिलकर बनाई बोरीवली में यात्रियो को हरी झण्डी दिखाई गई। यात्रा के आरंभ में महिलाओं ने मेहंदी रचाई यात्रा के प्रथम दिन सुबह 108 पारसनाथ में शामिल अत्यंत चमत्कारी जीरावला पारसनाथ दादा के दर्शन किये उसके बाद दिन में भेरूतारक में दर्शन का लाभ लिया। शाम को पावापुरी में दादा के दर्शन और आरती का चढ़ावा का लाभ भी प्रयास यूथ ग्रुप को मिला। पावापुरी में सभी यात्रियों ने गोमाता को हरी घास और गुड खिलाने की सेवा का लाभ लिया। रात्रि विश्राम नाकोड़ा जी रहा।
यात्रा के दूसरे दिन तीन लोक के नाथ श्री नाकोड़ा पारस नाथ दादा ओर नाकोडा भैरूजी के दर्शन का लाभ मिला। नाकोड़ा जी पावन भूमि पर भक्ति का आयोजन किया गया। यात्रा में कई मेम्बर्स ने आमूल दूध और आबू की मशहूर राबड़ी के लाभार्थि रहे। यात्रा में सभी ने मिलकर अपने स्तर पर सफल बनाने का पूरा परिश्रम किया। ग्रुप उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने ग्रुप के द्वारा पूर्व में भी मनीलक्ष्मी तीर्थ की यात्रा और भैरव भक्ति का आयोजन किया। प्रयास यूथ ग्रुप का नारा है – ‘हर जैन हमारा साथी है’। यह जानकारी प्रमोद सूर्या ने दी।
प्रयास ग्रुप, मालाड (वेस्ट) की तीर्थ यात्रा सम्पन्न

