डोम्बिवली। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोंबिवली ने ५० बैंचों का भव्य अनावरण किया । “करनी है जीवन की रक्षा – कन्याओं की करो सुरक्षा” स्लोगन से जन जन को प्रेरणा मिले जिसमें विशेष उपस्थिति महिला मंडल की अध्यक्षा जयश्रीजी बडाला, मंत्री श्वेताजी सुराणा, मुंबई कार्यकारिणी सदस्या अंजुजी कोठारी, अंजनाजी सिंघवी, लीलाजी पटवारी, सुधाजी सियाल, सरोजजी सिंघवी आदी की उपस्थिति रही । नमस्कार मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। संचालन सरोजजी सिंघवी ने किया ।
शुभकामनाओं के स्वर में तेरापंथी सभा डोंबिवली के अध्यक्ष सुरेशजी सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष राकेशजी कोठारी । महिला मंडल डोंबिवली संयोजिका मधुजी कोठारी ने अपने विचार रखे । सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागरजी इटोदिया का विशेष सहयोग रहा इस कार्य को संपादित करने के लिए । सागरजी ने भी अपने विचार प्रेषित किए ।
निर्वर्तमान कन्या मंडल संयोजिका जूलीजी मेहता -सह संयोजिका करिश्माजी कोठारी का भी विशेष सहयोग रहा । गरिमामय उपस्थिति रही सभा मंत्री कैलाशजी सियाल, अभातेयुप क्षेत्रीय प्रभारी जगदीशजी परमार, तेयुप मंत्री ललितजी पुनमिया, तेयुप कार्यकारिणी सदस्य धर्मेशजी चोरडीया, हितेशजी हिरण, महिला मंडल सह संयोजिका रीनाजी हिंगड़, अनिताजी बडाला भी उपस्थिति रही।
जयश्री जी और श्वेताजी का सम्मान मंडल द्वारा किया गया । क़रीब ६० महिला मंडल सदस्या की उपस्थिति रही जिनमें परामर्शक – मार्गदर्शक बहने भी बड़ी संख्या में थी। उल्लासनगर भी गये वहा अनाथ आश्रम मै बच्चों को खाने पीने का सामान दिया। आभार ज्ञापन सहसंयोजिका रीना हिंगड़ ने किया।
महिला मंडल डोम्बिवली ने किया 50 बेंचेस का अनावरण

