भायंदर। तेरापंथ युवक परिषद भायंदर द्वारा आयोजित 260 वां तेरापंथ स्थापना दिवस के अवसर पर धम्म जागरण का आयोजन किया गया है। मंगलवार रात्रि 9.30 से 11.00 बजे तक यह आयोजन तेरापंथ भवन टेम्बा रोड भायंदर (W) में रखी गई।
इस भक्ति संध्या में भायंदर भिक्षु भक्ति मंडल के गायक कलाकर राजीव जी गिया ओर अशोक जी सोलंकी ने अपनी स्वर लहरो से गीतों की प्रस्तुती दी ,और बाल कलाकार पियुशजी नाहर ने अपनी प्रस्तुति दी। धम्म जागरण में आचार्य श्री भिक्षु की गीतिका गाई और पूज्य प्रवर को याद किया गया। तेरापंथ समाज की अच्छी संख्या में उपस्तिथि दर्ज की सभी ने भक्ति का आनंद लिया। इसमें तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल,और किशोर मंडल- भायंदर उपस्थित रहे और धम्म जागरण का आनंद लिया।
तेरापंथ स्थापना दिवस पर भायंदर में धम्म जागरण का आयोजन

