मुंबईl अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 4 प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक कन्या सुरक्षा योजना के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुदजी कच्छारा के नेतृत्व में देशभर के विभिन्न शहरों की मंडल शाखाओं द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल का निर्माण किया जा रहा है व जन जन तक बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का संदेश का प्रचार किया जा रहा है इसी के तहत मुम्बई महिला के निर्देशन में नेरुल के सेक्टर 6 में स्थित पंडित रामा भगत उद्द्यान में कन्या सुरक्षा सर्कल का निर्माण किया गया जिसका अनावरण आज अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल की अध्यक्षा श्री मती कुमुद जी कच्छारा व नवी मुम्बई महानगर पालिका के महापौर श्री जयवंत जी सुतार के शुभ हाथों से हुआ । साथ ही नेरुल महिला मंडल द्वारा पार्क में दो बेंचो का अनुदान भी किया गया। अनावरण समारोह में नगर सेवक गिरीश म्हात्रे , नगर सेवक सूरज पाटिल ,मा. शिक्षण सभापति श्री अर्जुन जी सिंघवी ने सहभागिता दर्ज करवाई। महापौर श्री जयवंत जी ने महिला मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह एक ऐसी शाखा है जो हमेशा समाज हित मे कार्य करती रही है व महिला सशक्तीकरण की एकरूपता को सराहा अभातेमंम की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद जी कच्छारा ने सभी मण्डल की बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की व इसी तरह भविष्य में आगे बढे ऐसी आशा व्यक्त की।
मुम्बई अध्यक्षा जयश्री बडाला ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि कन्या सुरक्षा अभियान का यह संदेश “करनी है जीवन की रक्षा ,कन्याओं की करो सुरक्षा “का संदेश आते जाते लोगो को प्रेरणा देता रहेगा साथ ही महापौर श्री जयवंत सुतार जी व श्री अर्जुन जी के सराहनीय सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया व कहा कि अर्जुन जी ने निर्धारित समय से पहले ही इस कार्य को पूरा करके दिखाया यह कथनी और करनी का एक अदभुत उदाहरण है । अर्जुन जी ने अपने विचारों की प्रस्तुति देते हुए श्रीमती कुमुद जी के कार्यो की सराहना की व मधुजी कच्छारा के साथ पूर्वाध्यक्षो व जयश्री जी के संघहित में हुए कार्यो को उल्लेखित किया व भविष्य में भी समाज उपयोगी कार्यो में सहयोग की भावना रखी , साथ ही नवी मुम्बई के पामबीच संकुल में एक और कन्या सुरक्षा सर्कल बनेगा व महिला सशक्तिकरण का संदेश जन जन तक पहुचाने के लिए “नारी गौरव उद्द्यान” का प्रस्ताव प्रारित करवाएंगे ऐसा आश्वासन दिया । इसी अभियान से जुड़ते हुए तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने भी वृहद् स्तर पर बेंचेस के अनावरण का कार्य भी प्रारंभ किया है और इसी के साथ नेरुल में बेंचस अनावरण के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में अभातेमंम की अध्यक्षा कुमुद जी ने श्रीमती मंजू विजय जी संचेती महापौर जयवंत जी , नगर सेवक गिरीश महात्रे ,सूरज पाटिल को मोमेंटो व शॉल से सम्मानित किया । कार्यक्रम में अभातेमंम की कार्यकारिणी से कांता जी तातेड़ , निर्मला जी चण्डालिया, ,मुंबई अणुव्रत समिति की उपाध्यक्ष कंचन जी सोनी, चेम्बूर की संयोजिका अंजू जी कोठारी, प्रेक्षा प्रशिक्षक मालती बेन ,मुम्बई महिला मंडल की योजना प्रभारी चंदा कोठारी ,विशेष सहयोगी अनिता सिंयाल , कविता श्री श्रीमाल , नव निर्वाचित संयोजिका मनीषा चंडालिया , सहसंयोजिका आशा सोनी, कविता सिंघवी,
मीडिया प्रभारी भावना कावड़िया, निवर्तमान संयोजिका हेमा बाफना ,कन्या मंडल संयोजिका रुचिता सोनी , रवीना मादरेचा , कन्यामण्डल प्रभारी निकिता सिंघवी , प्रयोजक मंजू जी विजय जी संचेती , प्रियंका सिंघवी अणुव्रत समिति सदस्या , नेरुल तेयुप मंत्री धनराज सोनी, प्रवीण जी चण्डालिया ,महेश जी बाफना ,महेंद्र जी मादरेचा, देवेंद्र जी बोहरा,पवन जी परमार, रामजी मिस्त्री का विशेष सहयोग रहा , मुकेश बोहरा, तेयुप नेरुल के साथ नेरुल महिला मंडल ,cbd बेलापुर व खारघर की बहनो की अच्छी उपस्थिति रही । लगभग 110 लोग उपस्थित रहे।
तेरापंथ महिला मंडल ने नेरुल में किया कन्या सुरक्षा सर्कल का निर्माण

