घाटकोपर। बोधि दिवस, आचार्य भिक्षु का 294 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में घाटकोपर में शासन श्री साध्वी श्री चंदन बाला जी के सानिध्य में कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री ने नवकार मंत्र द्वारा किया। मंगलाचरण स्थानीय कन्यामण्डल द्ववारा हुआ। साध्वी श्री वर्धमानश्रीजीने अपने उद्बोधन में फरमाया की भिक्षु वह सूर्य है जिससे पूरा तेरापंथ ही नहीं भारतवर्ष और विश्व आलोकित हो रहा है। साध्वी श्री समीक्षा प्रभा जी ने कुछ दृष्टांत के माध्यम से आचार्य श्री भिक्षु को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात तुलसी सुर संगम भजन मंडली ने गीत प्रस्तुत किया। हस्तीमल डांगी, मनोहर, गोखरू स्वीटी लोढ़ा, नीलू ढिलीवाल, सीमा डूंगरवाल आदि ने अपनी अभिव्यक्ति दी। कुशल संचालन साध्वी श्री राजश्री जी ने किया।
तेयुप अध्यक्ष राकेश बडाला, मंत्री श्रवण चोरडिया के साथ पूरी टीम उपस्थित रही। सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ सुरेश राठौड़,गोटुलाल बडाला,कांता तातेड, महिला मंडल संयोजिका भावना चपलोत, सहसंयोजिका रंजना बाफना आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।
घाटकोपर सभा भवन में बोधि दिवस व भिक्षु जन्म दिवस का विशाल आयोजन

