डोम्बिवली: सोमवार को डोम्बिवली में तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल एवं किशोर मंडल का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अध्यात्म के धनवंतरी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी आदि ठाणा -5 के सानिध्य में एवं अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी ने सभी को शपथ ग्रहण करवाया। साथ ही कहा कि इस तरह का कार्यक्रम सिर्फ डोम्बिवली तेरापंथ समाज ही कर सकता हैं। शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने कहा कि जो पक्ष में न विपक्ष में गुरुदेव ने निर्पेक्ष व्यक्ति को चातुर्मासिक व्यवस्था समिति का अध्यक्ष मदन लाल तातेड़ के रूप में बनाया हैं। मैं यही मंगल कामना करता हूँ कि जो कार्य इन्हें मिला है वो इतिहास रचे।
चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष समदनलाल तातेड़ ने कहा कि युवाओ में अलग सा जोश दिखाई दे रहा है मुझे इस बात का विश्वास हो गया है कि 2023 का चातुर्मास सफलतम होगा। तेयुप डोम्बिवली के नवनिर्वाचित राकेश कोठारी ने कहा कि पिछले अध्यक्ष मंत्री का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा। मुझ पर समाज ने जो विश्वाश जताया उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा साथ ही पूर्व टीम के क्रम को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। साथ अपनी कार्यकारणी की घोषणा करते हुए तेयुप मंत्री के रूप में ललित पुनमिया, कोषाध्यक्ष अनिल चंडालिया, उपाध्यक्ष भरत कोठारी, सुरेश बैद, दिलीप बडाला, ललित मेहता, विकाश कोठारी आदि के नामो की घोषणा की। तेयुप मंत्री ललित पुनमिया ने अपने भव्य व्यक्त किये।
डोम्बिवली नवनिर्वाचित महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी ने कहा कि जो स्नेह वात्सल्य मुझे समाज से मिला है मैं उस पर खरी उतरने की कोशिश करूंगी। साथ ही अपने कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें सह संयोजिका के रूप में रीना हिंगड़, अनिता बडाला एवं आदि के नाम एवं पदों की घोषणा की। कन्यामण्डल संयोजिका प्रेक्षा बडाला, सह संयोजिका के रूप में रिम्पल सींघवी और आशी सिंघवी के नाम की घोषणा की। अंजना सींघवी ने सभी को शपथ ग्रहण करवाया। पूर्व महिला मंडल संयोजिका सरोज सिंघवी ने कहा कि दो वर्षों का कार्यकाल बहुत सुंदर और प्रेरणादायी रहा। पूर्व सह संयोजिका पिंकी परमार ने दो वर्षो के कार्यकाल में किये गए कार्यो की संक्षिप्त में जानकारी रखी। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं दीपानंदन भक्ति ग्रुप द्वारा सुंदर मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। महिला मंडल ने सुंदर गीतिका का संगान किया।
डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया साथ ही आचार्य श्री के 2023 मुम्बई चातुर्मासिक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ का स्वागत अभिनदंन करते हुए कहा कि पूरा डोम्बिवली समाज आप के साथ खड़ा है। सभा सह मंत्री मनोज सिंघवी ने कार्यक्रम के प्रस्तावना को श्रावक समाज के सम्मुख रखा। पूर्व तेयुप मंत्री सुरेश बैद अपने कार्यकाल में हुए कार्यो की रूप रेखा रखी। तेयुप डोम्बिवली पूर्व अध्यक्ष ललित सींघवी ने कहा कि बीते दो वर्षों में जो प्यार स्नेह और सम्मान मुझे समाज से मिला उसे कभी नही भूल पाऊंगा। जीवन को संवारने वाला सबसे सुंदर अनुभव हुआ। डोम्बिवली किशोर मंडल संयोजक मीत मादरेचा सह संयोजक तनीषा कोठारी एवं कार्यकारणी को शपथ ग्रहण नवनिर्वाचित तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी ने करवाया।
इस अवसर पर अभातेयुप से नरेश चपलोत, जगदीश परमार, तेयुप चेम्बूर अध्यक्ष रिंकू बाफना, तेयुप डोम्बिवली पूर्व अध्यक्ष ललित सींघवी, पुर्व मंत्री सुरेशजी बैद, सभा मंत्री कैलाश सियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कच्छारा, प्रकाश देवी तातेड़, मुम्बई सभा उपाध्यक्ष भगवतीलाल पटवारी, प्रकाश देवी तातेड़, डोम्बिवली महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी, पूर्व संयोजिका सरोज सिंघवी, आदि की उपस्थिति रही। विनोद सींघवी एवं पिंकी परमार ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया। तेयुप सह मंत्री दिलीप बडाला ने सभी के पीती आभार प्रगट किया। शपथ विधी कार्यक्रम के प्रयोजक श्रीमती कमला देवी शांतिलाल कोठारी परिवार नाथद्वारा डोम्बिवली था।
डोम्बिवली में तेयुप, महिला मंडल, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ

