साक्री (खान्देश)। युवमानिशी युवतापस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुषिश्या शासनश्री साध्वी श्री पदमावती जी का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश साक्री शहर में शासनश्री साध्वी पदमावती ने कहा जैन धर्म एक जन धर्म है। यह सार्वभौमिक और सर्वकालिक धर्म है। समार्ग श्रुतज्ञान का सार इसमे है इसी की कृपा और प्रेरणा से आज हम पावस प्रवास हेतु साक्री शहर मे आये है। साक्री मेरी कर्मभूमि रही है। आज से लगभग 67 साल पूर्व मेरा पहला चातुर्मास साध्वीश्री भतूजी महाराज के साथ हुआ और आजपुनः जीवन मे नया इतिहास रचा जा रहा है यह जाग ने का समय है ,प्रमाद रूपी बलदल से बाहर निकलना है। डॉ साध्वी गवेषणाजी ने कहा वसंत आता है तो प्रकृति मुस्कुराती है और संत आते है तो संस्कृति मुस्कुराती है फागुन आता है वासंती बाहर लिए ,सावन मेघो की मल्हार लिए आता है और साधुसंत खुशियो का त्योहार लिए आते है साधुसंत का आना संस्कृति को जीवित करता है।
साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा भारतीय संस्कृति ऋषिप्रधान और कृषिप्रधान संस्कृति है। यहां के कन कन में साधु संतों के प्रति सन्मान के भाव है ,अहोभाव है। उसी का परिणाम है। आज के इस मंगलप्रवेश मे लोगो ने भक्ति भावना बोल रही है। साध्वी मेरुप्रभा ने गीतिका के द्वारा अपनी भावो की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुवात ज्ञानशाला के नन्हे मुन्हे बच्चो के मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ सभा के अद्यक्ष रूपचंदजी कांकरिया स्वागत व्यक्तव्य दिया। साक्री ज्ञानशाला बच्चो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत हुआ । साक्रि महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत एवं कव्वाली द्वारा स्वागत किया गया। कन्या मंडल द्वारा देविया के रूप में स्वागत हुआ सभी साध्वीयो का परिचय भूषण कांकरिया ने कराया। साधवीश्रीजी के स्वागत अभ्यत्रणा में साक्री के नगराध्यक्ष श्री पन्यानेश्वरजी नागरे ,स्थानकवासी श्री संघ के अध्यक्ष राजेन्द्रजी टाटीया ,डॉ दिलीपजी चोरडिया ,अहिंसा कॉलेज के चेयरमैन राजेशजी मुणोत, महासभा के संरक्षण नानाकरामजी तनेजा ,साक्री कॉलेज के प्राचार्य श्री राजेन्द्रजी अग्रवाल ,खानदेश सभा के अद्यक्ष श्री अनिलजी सांखला, उपाध्यक्ष सुरेशजी लोढा ,शहदा से परसमलजी कुचेरिया ,रिशभजी गेलड़ा ,अमलनेर से प्रकाशचंदजी परख ,तेरापंथ महिला मंडल मुंम्बई की संचालिका सुनिताजी गेलड़ा ,साक्री तेयुप अद्यक्ष डॉ अशीषजी पगारिया ,डॉली कांकरिया ,धुलिया से पुष्पाजी लोढा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। पिंपलनेर कन्या मंडल ने गीतिका के माध्यम से माद्यम से अपनी भावो की प्रस्तुति दी। साक्री के भूषण कांकरिया एवं पिम्पलनेर से तूलिका गोगड़ ने गीतिका के माद्यम से अपनी अभ्यठरना प्रस्तुत की । कई वक्ताओं ने समय के अभाव से अपने विचारो की प्रस्तुति का विसर्जन किया साक्रि तालुका एजुकेशन सोसायटी के सेक्रेटरी अडोकेट गजेंद्र जी भोसले , डोन्दिचा से सभगत इंदरचंदजी कांकरिया इनोहने अपने भावो की प्रस्तुति दी।
स्वागत अभ्यर्थना कार्यक्रम में पिपलनेर ,धुलिया ,देऊर ,महस्दी ,मनमनमाड ,शहादा ,अमलनेर,जलगांव ,मुम्बई, शिरपुर ,वादी ,नंदुरबार,डोन्दिचा ,इन्दाव ,आदि आस पास के क्षेत्रों से श्रद्धाघालुयो की संख्या शानदार रही। स्वागत कार्यक्रम का मंच संचालन श्री महावीर कांकरिया एवं भूषण कांकरिया ने किया। आभार प्रकट श्री दिलीपजी कांकरिया ने किया। अंत में स्तहिय अहिरानी भाषा मे साक्री तेयुप द्वारा सुंदर गीतिका प्रस्तुत हुई। शासनश्री साध्वी श्रीजी के मंगलपाढ से यह इतिहासिक कार्यक्रम की सम्पन्नता हुई।
साक्री (खान्देश) में शासनश्री साध्वी श्री पदमावती जी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

