‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ पोस्टर का विमोचन
पेटलावद (म.प्र.)। जैन सोशल ग्रुप यूथ पेटलावद का रंगारंग पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम स्थानीय खुश्बू पैलेस में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में ग्रुप द्वारा ‘पेड़ लगाओ- जीवन बचाओ’ पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु बड़ी संख्या में पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया।
मिलन समारोह के उक्त गरिमामय कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अध्यक्ष तथा इंदौर रीजन के ग्रुप एक्सटेंशन कमिटी चेयरपर्सन सन्दीप बरबेटा द्वारा क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। क्लब अध्यक्ष पंकज जे.पटवा ने स्वागत भाषण दिया औऱ जैन सोशल ग्रुप द्वारा आगामी सामाजिक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदान की तथा कहा कि जैन सोशल ग्रुप सामाजिक सेवा के साथ साथ मानवसेवा, जीवदया, पर्यावरण सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामन्त्र से की गई। ग्रुप के सह कोषाध्यक्ष अनुराज भंडारी और आभास जैन, राहुल मेहता, दीपेश मूणत आदि ने क्लब के अन्य समस्त सदस्यों का गोल्डन टिका लगाकर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप में शामिल नए सदस्यों का स्वागत क्लब की और से उमेश श्रीमाल (करवड़),मोहित मूणत,मुदित गादिया, अनूप मेहता द्वारा किया गया। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में विभिन्न सुंदर सांस्कृतिक रोचक कार्यक्रम औऱ कपल गेम का आयोजन भी रखा जिसमे सभी ने उत्साह से भाग लिया व बच्चों ने भी अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। उक्त खेलकूद के अति रोचक कार्यक्रम में नीलम बरबेटा, सारिका गादिया , नेहा नीलेश मेहता , अंतिम मूणत , स्वाति भंडारी आदि महिला सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर चुने गए विजेता प्रतियोगियों को पुरुस्कृत भी किया गया। क्लब के सचिव नीलेश मेहता एवं क्लब के वरिष्ठ सचिन मूणत व पदम मेहता ने सामूहिक रूप से बड़े ही सुंदर तरीके से उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन किया । आभार स्वप्निल भंडारी, प्रमोद मेहता ने माना। उक्त आयोजन में जैन सोशल ग्रुप यूथ के बड़ी संख्या में पारिवारिक सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

