मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमण के शिष्य आगममनीषी प्रो. डॉ.महेंद्र कुमार जी स्वामी एवं मुनि वृंद का पदार्पण शनिवार को गोरेगांव बांगुर नगर में हुआ ।
मुनिश्री ने सभी श्रावकों के घरों में पगलिए कराने के लक्ष्य के साथ मुनि श्री डॉ. अभिजीत कुमार जी ने लगभग 27 घरों के 135 मंज़िलें पैदल चढ़कर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। तत्पश्चात मुनिश्री ने रुस्तम जी ओजोन में थानमलजी बैद के यहां “BE HAPPY ” विषय पर व्याख्यान दिया तत्पश्चात विहार कर गोरेगांव भवन पधारे। मुनीश्री के आभामंडल से प्रभावित प्रेक्षा ध्यान स्वास्थ केंद्र से राजेश जी बैद एवं 16 वर्षीय दिव्य बैद ने मुनि श्री के साथ 135 माले चढ़कर सेवा का लाभ उठाया। यह जानकारी सायरा ने दी।
गोरेगांव के बांगुर नगर में आगममनीषी प्रो. डॉ.महेंद्र कुमार जी स्वामी एवं मुनि वृंद का पदार्पण

