नई दिल्ली। आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली के द्वारा आज
प्रात: 9: 00 बजे अणुव्रत भवन के प्रांगण में प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का आयोजन ‘शासनश्री’ साध्वीश्री अशोकश्री जी के पावन सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री मंजुयशा जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा किया, उसके पश्चात साध्वीश्री जी ने सभी को प्रेक्षा ध्यान का अभ्यास करवाया ।
ककार्यशाला में लगभग 100 से अधिक युवकों,समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रावक समाज नें अपनी सहभागिता दर्ज करवायी, सभी ने प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का लाभ लिया।
तेयुप दिल्ली द्वारा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का आयोजन

