मुंबई:शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के अनुसार असल में सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1949 में संविधान में आर्टिकल 370 जुड़वाया था। यह दावा वरिष्ठ शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने एक लेख में किया है जो रविवार को प्रकाशित हुआ। इसमें संजय राउत ने लिखा है, ‘अकेले पंडित जवाहरलाल नेहरू को इसके लिए जिम्मेदार बताना गलता होगा। सरदार पटेल को भी मिशन 370 के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए।’ आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए राउत ने आर्टिकल 370 को महज एक ‘संक्रमणकालीन उपाय’ बताया है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि संजय राउत के इस लेख से बीजेपी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है क्योंकि वह अब तक जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने के लिए नेहरू को ही जिम्मेदार ठहराती रही है वहीं वह सरदार पटेल को ‘लौह पुरुष’ बताते हुए उनका महिमामंडन करती रही है।
अकेले नेहरू नहीं सरदार पटेल भी आर्टिकल 370 के लिए जिम्मेदार: संजय राउत

