सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारतीय सेना लंबी दूरी तक हमलों के लिए अमेरिका से गोला-बारूद खरीदेगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

भारतीय सेना लंबी दूरी तक हमलों के लिए अमेरिका से गोला-बारूद खरीदेगी

Last updated: July 8, 2019 8:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय सेना अमेरिकन होवित्जर तोपों के लिए अमेरिका से गोला-बारूद खरीदेगी। इससे 50 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक के लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से घनी आबादी में भी यह आसानी से दुश्मनों को निशाना बना सकती है। न्यूज एजेंसी ने सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा कि सेना के आपातकालीन प्रावधानों के तहत गोला-बारूद खरीदेगी।

14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के कुछ दिनों के बाद ही तीनों सेनाओं को आपातकालीन शक्तियां दी गई थीं। इसके तहत सेना अपनी जरूरत के हिसाब से 300 करोड़ रुपए के हथियार खरीद सकती है। इसके बाद से सेना ऐसे हमलों से निपटने के लिए हथियारों को खरीद रही है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना अमेरिकी से एक्सकैलिबर आर्टीलरी एम्युनेशन खरीदने की योजना बना रही है। इसे नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों को दिया जाएगा। जहां आए दिन पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की जाती है। हाल ही में एक बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका से हथियार खरीदने की अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए यह 50 किमी से लंबी दूरी तक हमला कर सकती है।

होवित्जर अमेरिका में बनी बेहद हल्की तोप है। इसे अफगानिस्तान और इराक युद्ध में इस्तेमाल किया जा चुका है। सेना ने अमेरिका में बनी एम-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर को भी अपने बेड़े में शामिल करना शुरू कर दिया है। अमेरिका अफगानिस्तान के साथ करीब दो दशक से लड़ाई में उलझा हुआ है।

रूस से एंटी-टैंक मिसाइल खरीदा जाएगा

भारत रूस से एंटी-टैंक मिसाइल ‘स्ट्रम अटाका’ भी खरीदेगा। पिछले दिनों इसके लिए दोनों देशों के बीच 200 करोड़ रुपए का समझौता हुआ है। मिसाइल को एमआई-35 हेलिकॉप्टर में लगाया जाएगा। एमआई-35 भारतीय वायुसेना का अटैकिंग हेलिकॉप्टर है। इसे अमेरिका के अपाचे की जगह लाया गया है।

बालाकोट हमले में स्पाइस 2000 बम का इस्तेमाल हुआ

सरकार के सूत्र के मुताबिक, तुरंत युद्ध की स्थिति के मद्देनजर आपातकालीन प्रावधान के तहत वायुसेना ने कई देशों के साथ स्पाइस 2000 स्टैंड ऑफ वेपन सिस्टम और कई स्पेयर और एयर टू एयर मिसाइल की डील की है। इसके साथ ही वायुसेना स्पाइस 2000 बम का एडवांस बंकर बस्टर वर्जन खरीदने की तैयारी में है। यह बम किसी भी इमारत और बंकर को पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता रखता है। वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक में इजरायल से खरीदे गए स्पाइस 2000 बम का इस्तेमाल किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
Next Article ईरान ने यूरेनियम उत्पादन की तय सीमा तोड़ने का ऐलान किया, फ्रांस ने चिंता जताई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?