मुम्बई: रविवार को तेरापंथ संघ के 10 वें आचार्य महाप्रज्ञ जी के 100 वें जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की प्रज्ञा ज्योति के माध्यम से मानव को मानव कैसे बनाया जाय इस पर सेमिनार का आयोजन मुकेश पटेल ऑडिटोरियम, NMIS , पार्ले वेस्ट , मुम्बई में तेरापंथ सभा के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस असाम्प्रदायिक कार्यक्रम में आगम मनीषि प्रो. मुनिश्री महेंद्रकुमार जी एवं मुनिवृन्द का सानिध्य रहा।
आगम मनीषि प्रो. मुनिश्री महेंद्रकुमार जी ने कहा आचार्य महाप्रज्ञ जी का मुख्य अवदान लोगों के जीवन को बदलना था। प्रेक्षा ध्यान उसी कड़ी का मुख्य हिस्सा हैं। महाप्रज्ञ जी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके अवदानों को अपने अंदर उतारना हैं। I-ARTIST के माध्यम से भगवान के वजूद को तथ्यों के साथ लोगों के सम्मुख रखना हैं। साम्प्रदायिकता से ऊपर उठकर हमें आध्यात्म के महत्व को सही मायने में समझना हैं। विज्ञान के लैबोरेट्री में अध्यात्म आएगा तो अपने आप घातक हथियारों की जगह खत्म हो जाएगी।मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने कहा कि सेमिनार ऑन आइकॉनिक महाप्रज्ञ का आयोजन होना बहुत जरूरी है आज के युग में तभी आचार्य महाप्रज्ञ के अवदान जन जन तक पहुचाया जा सकता हैं। जिसकी शुरुआत कांदिवली तेरापंथ भवन से करेंगे ।
डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने कहा कि अगर पूरी दुनियां में भाषाएं एक होती तो ईश्वर के अलग-अलग नाम नही होते।आध्यात्म एक विज्ञान है जिसे हम भूल चुके है जिसे जीवंत करने की कोशिश प्रोफेशर डॉ. मुनि महेंद्र कुमार एवं उनकी टीम कर रही हैं। वही जीवन में हर कदम ऐसा चलो जो योग हो जाए सांस ऐसे ले की वो ध्यान बन जाये।
आईआरएस डायरेक्टर एवं अडिशनल कमिश्नर कस्टम्स अशोक कोठारी ने कहा कि I-ARTIST के माध्यम से प्रेक्षा ध्यान के माध्यम से रोगों के उपचार होते है यह इंटरनेशनल लेवल पर तथ्यों के साथ लेकर जाना हैं।
जी बिजनेस के एडिटर अनिल सींघवी ने कहा कि प्रेक्षा ध्यान का अनुदान महाप्रज्ञ जी ने तनाव मुक्त जीवन मानव समाज जिये एक मात्र उद्देश्य हैं। I-ARTIST संस्था प्रेक्षा ध्यान को एक अलग ऊँचाई देने की कोशिश कर रहा हैं। मेडिटेशन आज सफलता का मूलमंत्र बन गया हैं। भारत जैन महामंडल अध्यक्ष के सी जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पढ़कर लोगों के सम्मुख रखा। मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने प्रेसिडेंट रामनाथ कोबिन्द के संदेश का वाचन किया। जीतू भाई कोठारी जैन जागृति सेंटर, तेज़ करण सुराणा प्रेसिडेंट जे एसटी सभा दिल्ली, नावेल राइटर पंकज दुबे, डायरेक्टर मंगेश हड़ावाले, महावीर जैन
अशोक शाह, डॉक्टर प्रबोध हलदे, डॉक्टर निलय ( वोडफ़ोन ), सीए भरत छाजेड आदि ने अपने विचार रखें। पूजा बाँठिया ने अर्जुन राम मेघवाल के संदेश का वाचन किया।
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सुंदर गीत के माध्यम से आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मीनाक्षी भूतोड़िया ने महाप्रज्ञ जी पर सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। साथ ही मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, किशनलाल डागलिया, ख्यालीलाल तातेड़, गणपत डागलिया, बाबुलाल समदरिया, सुरेंद्र कोठारी, कमलेश बोहरा, बी सी भलावत, अशोक कोठारी, अर्जुन चौधरी, अरुण ढिलड़िया, राजकुमार चपलोत, भारत जैन महामंडल महामंत्री बाबुलाल बाफना, रमेश चौधरी, विष्णु बाफना, नितेश धाकड़, मनोहर गोखरू, मनीष कोठारी, कमल मेहता, मंत्री टीपीएफ अध्यक्ष दीपक डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, मनीष कोठारी, कमल मेहता, मदन तातेड़, राजेन्द्र मुणोत, मेघराज धाकड़, ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल, विमल सोनी, एस के जैन, महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला, मंत्री श्वेता सुराणा, पारस दुग्गड़, चेतना सींघवी, अशोक कोठारी आदि की उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अणुव्रत फाउंडेशन के राजेश चौधरी, किरण परमार , दीपक परमार,महेश परमार, पियूष चौधरी, अशोक चौधरी , अक्षुण चौधरी, मुकेश मादरेचा, कपिल बाफना, मुकेश बाफना,दिलीप कोठारी , संजय कोठारी, नीलेश कोठारी , अनिल चपलोत, चिराग सोनी, दृष्ठि मादरेचा आदि पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।. प्रवीण धारीवाल, तरुणा बोहरा, तेरापंथी सभा व भारत जैन महामंडल से विनोद बोहरा, नवरतन गन्ना, नरेन्द्र सिंघवी व जैन जागृति सेन्टर, जुहू के भरत भाई मेहता, हरेश पारेख आदि भी सक्रिय रहे। मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया।
स्प्रिचुअलिटी से रोगोपचार के पुरोधा थे आचार्य महाप्रज्ञ

