ठाणे। तेरापंथ के एकादशम आचार्य श्री महाश्रमण जी ने महती कृपा करके साध्वी श्री अणिमा श्री,साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञा जी का इस वर्ष का चातुर्मास ठाणे को प्रदान किया है। चातुर्मास का प्रारम्भ 11 जुलाई गुरुवार को सदभावना रैली के रूप में तेरापंथ भवन ठाणे में प्रवेश के साथ होगा।
इस हेतु आज साध्वी श्री अणिमा श्रीजी,डॉ मंगलप्रज्ञा जी के सानिध्य में आज श्रावक समाज की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि अगले 4 महीने ना सिर्फ ठाणे बल्कि आसपास के क्षेत्र वालो को पूरा आध्यात्मिक लाभ लेना है।
सभा अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल ने कहा कि साध्वी श्री का भवन में प्रवेश सदभावना रैली के रूप में होगा। रैली प्रातः 9 बजे विकास कांप्लेक्स से प्रारंभ होकर तेरापंथ भवन मजीवाड़ा ठाणे पहुचकर धर्म सभा मे परिवर्तित हो जाएगी। जहाँ साध्वी श्री अपना प्रेरणा पाथेय प्रदान करेंगे। एवं तेरापंथ समाज द्वारा साध्वी श्री जी का स्वागत किया जाएगा।
इस मीटिंग में तैयारी हेतु सभी ने अपने सुजाव रखे एवं कार्यो का विभाजन किया गया। चातुर्मास को एवं प्रवेश को सफल बनाने में तेरापंथी सभा ठाणे, श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट,समस्त युवक परिषदे,महिला मंडल, किशोर-कन्या मंडल,अणुव्रत संयोजक क्षेत्र,जीवन विज्ञान अकादमी,सहित समस्त संस्था जुड़ी हुई है।
इस अवसर पर तेयुप ठाणे सिटी अध्यक्ष कमलेश दुग्गड, कोपरी अध्यक्ष नरेश बाफना, ठाणे सेंट्रल अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल, वागले स्टेट अध्यक्ष सुनील कांठेड़, मंत्री विकास डूंगरवाल, चिराग इंटोदिया,दीपेश मोटावत सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
यह जानकारी तेयुप ठाणे सिटी उपाध्यक्ष विकास आच्छा ने दी।
ठाणे में साध्वी श्री अणिमा श्री जी का चातुर्मासिक प्रवेश 11 जुलाई को

