नई दिल्ली:गुरुवार शाम को एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां ने अपने शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए नुसरत ने काफी तैयारी की थी। इस शादी में कई मेहमान आए जिनमें से सबसे मेन गेस्ट थीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की नवविवाहित कपल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा इस तस्वीर में एक्ट्रेस और एमपी मिमी चक्रवर्ती को भी देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रैंड रिसेप्शन में बंगाली, वेज, नॉन वेज और इटालियन कुज़ीन था। जैन संबंधियों के होने के चलते वेज मेनू का खास ख्याल रखा गया। इसके साथ ही बंगाली फूड सेक्शन भी था।
मिमी चक्रवर्ती ने इस दौरान वेलवेट लहंगा पहना था जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
इसकी के साथ पार्टी में एक्ट्रेस राइमा सेन भी नजर आईं।
बता दें कि नुसरत के सिंदूर लगाने पर काफी विवाद खड़ा कर दिया गया था। जब नुसरत सिंदूर लगाए, हाथों में चूडा पहने संसद में शपथ लेने पहुंची थीं। नुसरत के मांग में सिंदूर लगाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, यहां तक की उनके खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया था। लेकिन नुसरत ने इसका भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है। जहां तक मेरी बात है तो मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हूं। मैं अब भी मुस्लिम हूं। उन लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं। आपका विश्वास पहनावे से परे होता है। सभी धर्मों के मूल्यवान सिद्धांतों में विश्वास करने और उन्हें मानना कहीं ज्यादा बड़ी बात है।’

