सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने 28 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल में बनाई जगह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने 28 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Last updated: July 3, 2019 8:56 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

बर्मिंघम:वर्ल्ड कप के 40वें मैच में मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत ने बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 7वीं बार सेमीफाइनल में पहुंच गई। टीम इंडिया पिछली बार 2015 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने उसे 95 रन से हरा दिया था। भारत ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार तीसरी बार हराया। टीम इंडिया के 8 मैच में 13 अंक हो गए। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका से 6 जुलाई को होगा। दूसरी ओर इस हार के साथ बांग्लादेश की अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।
रत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओर में 9 विकेट पर 314 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 104 और लोकेश राहुल ने 77 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 281 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए शाकिब अल हसन ने 66 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।
भारत 3 बार सेमीफाइनल में जीता

साल किसके खिलाफ कौन जीता
2015 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
2011 पाकिस्तान भारत
2003 केन्या भारत
1996 श्रीलंका श्रीलंका
1987 इंग्लैंड इंग्लैंड
1983 इंग्लैंड भारत

टीम इंडिया बांग्लादेश से वर्ल्ड कप में 12 साल से नहीं हारी

कौन जीता जीत का अंतर मैदान साल
बांग्लादेश 5 विकेट पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
भारत 87 रन ढाका 2011
भारत 109 रन मेलबर्न 2015
भारत 28 रन बर्मिंघम 2019

रोहित ने गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक लगाया। वे एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 3 शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 में केन्या के खिलाफ 2 और नामीबिया के खिलाफ एक शतक लगाया था।

शाकिब एक वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने के साथ 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी
शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में चौथा अर्धशतक लगाया। अर्धशतकीय पारी के दौरान शाकिब ने इस वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे किए। उन्होंने 11 विकेट भी लिए हैं। वे एक वर्ल्ड कप में 500+ रन बनाने के साथ-साथ 10+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

कोहली ने 26 रन बनाए, हार्दिक खाता भी नहीं खोल सके

विराट कोहली लगातार छठे मैच में अर्धशतक नहीं लगा सके। वे 26 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या खाता खोले बगैर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धोनी 33 गेंद पर 35 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान 5 विकेट लिए।

राहुल-रोहित ने शतकीय साझेदारी खेली

राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। रोहित इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 8 पारियों में 516 रन बनाए थे। रोहित के 7 पारियों में 544 रन हो गए।

रोहित का इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ स्कोर
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 5वीं बार 50+ रन का स्कोर किया। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे पहले 5वें ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रोहित ने लेग साइड में शॉट खेला। गेंद हवा में थी, लेकिन तमीम इकबाल कैच नहीं ले सके।

रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 5-5 शतक लगाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए थे।

रोहित ने सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ा

छक्के बल्लेबाज देश
351 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान
326 क्रिस गेल वेस्टइंडीज
270 सनथ जयसूर्या श्रीलंका
230 रोहित शर्मा भारत
228 महेंद्र सिंह धोनी भारत

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

बल्लेबाज रन वर्ल्ड कप
सचिन तेंदुलकर 673 2003
रोहित शर्मा 544 2019
सचिन तेंदुलकर 523 1996
सचिन तेंदुलकर 482 2011

रोहित-राहुल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाले भारतीय

रन बल्लेबाज किसके खिलाफ साल
180 रोहित शर्मा-लोकेश राहुल बांग्लादेश 2019
174 रोहित शर्मा- शिखर धवन आयरलैंड 2015
163 अजय जडेजा-सचिन तेंदुलकर केन्या 1996
153 सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 2003

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विजय माल्या को बड़ी राहत, लंदन कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की दी इजाजत
Next Article आम जनजीवन से जुड़े शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी शुरू करेगी ‘स्ट्राइड’ योजना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026
रॉकी भाई यश के लाडले यथर्व ने सातवें जन्मदिन पर लूटी महफिल! पापा के ‘KGF’ वाले आइकॉनिक पोज को किया कॉपी, क्यूट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल!
entertainment
October 31, 2026
शाहरुख खान की ‘किंग’ का देशभर के सिनेमाघरों में जलवा, हर तरफ लगे विशाल कटआउट्स!
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?