सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोम्बिवली महिला मंडल ने किया ‘नवपल्लव-नये बीज नई पौध’ कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

डोम्बिवली महिला मंडल ने किया ‘नवपल्लव-नये बीज नई पौध’ कार्यक्रम का आयोजन

Last updated: July 1, 2019 8:26 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

डोम्बिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में डोंबीवली महिला मंडल ने मुंबई स्तरीय नववधू स्नेह मिलन ‘नवपल्लव-नये बीज नई पौध’ का कार्यक्रम शासन श्री साध्वी सोमलताजी एवं साध्वी वृंद की पावन प्रेरणा से डोंबीवली के हेरिटेज हॉल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुभ शुरूआत उपासिका बहनों द्वारा महामंत्रोच्चार से हुआ। मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीजी बड़ाला द्वारा नव पल्लव कार्यक्रम का आगाज़ किया गया।मंगलाचरण प्रेरणा गीत सभी नववधु बहनों ने किया। डोंबीवली महिला मंडल संयोजिका सरोज सिघंवी ने सभी अतिथिगण पदाधिकारीगण सभी संयोजिका बहने एवं प्रायोजक,सहयोगी का स्वागत अभिनंदन किया।
शासनश्री साध्वी सोमलताजी के द्वारा रचित स्वागत गीतिका का महिला मंडल बहनों द्वारा शानदार प्रस्तुति हुई। शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी ने नववधू को संदेश देते हुए कहा नववधु अपने जीवन में नया रंग नई उमंग नई तरंग भरने के लिए चेहरे पर हर पल मुस्कराहट रखें वाणी में मधुरता और व्यवहार में कोमलता रखे। अपने परिवेश को सहज रखे। आपने यह भी कहा अपने दोनों परिवारों की कीर्ती पताका फहराने वाली बहू बनने के लिए आप कुछ समय के लिए स्कूल कॉलेज और विदेशों से प्राप्त कागज़ी डिग्री को लॉक करके रखें और अपने घर के रीति रिवाज़ एवं कर्तव्य धर्म आदि की डिग्री प्राप्त करने के लिए सजग रहे ताकि आपका जीवन खुशियों से महकता रहे।
मुख्य प्रायोजक श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय श्रीमती मोहन देवी भेरूलालजी श्रीमती विमला देवी सुंदरलालजी पायल विकासजी नम्रताधीरजजी एवं सहयोगी के रूप में लीला भगवती जी पटवारी, सुधा कैलाशजी सियाल,कमला सम्पत्तजी चंडालीया, सुमित्रा सुरेशजी सिंघवी,आशा अशोकजी डागलिया, निर्मला रमेशजी सोनी रेखा लोकेशजी मेहता, दिलख़ुश गजेंद्र जी बड़ाला, संगीता मोतीलालजी सिंघवी उदारमना व्यक्तित्व सभी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बड़ाला ने कहा “सीख ले अगर रिश्तों में ABCD तो ख़ुशहाल रहेगी हर पीढ़ी”कनेक्शन विथ न्यू जनरेशन के बारे में छोटे छोटे टिप्स के द्वारा सभी नववधू को प्रेरणा दी एवं डोंबीवली महिला मंडल की जागरुकता व हर कार्य की सराहना की। भारी बारिश में भी दूर दूर से बहनों का पधारना ये डोंबीवली महिला मंडल का प्यार और अपनत्व है जो सभी को खींच लाया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ सभी नववधु का स्वागत कन्या मंडल की शानदार प्रस्तुति के साथ किया।जज परिचय सहसंयोजिका पिंकी परमार ने दिया।निर्णायक के रूप में श्रीमती सीमाजी गंगवाल भारत जैन महामंडल की महामंत्री,श्रीमती पल्लवीजी शाह प्रिंसिपल एवं श्रीमती मनीषा जी कोठारी फ़ैशन डिज़ाइनर एवं श्रीमती रेखा कच्छारा सभी के निर्णयानुसार नववधु का 1stराउंड फ़ैशन शॉ व 2ndराउंड सरप्राइज़ एवं 3rd राउंड में 2016-17 2017-18,2018-19 की बेस्ट तीन तीन नववधु सें हर वर्ष की नवपल्लव विनर,नवपल्लव 1stरनर अप,नवपल्लव 2nd रनर अप एवं कैसे बने स्वर्ग ससुराल पर लघु नाटिका पाँच क्षैत्र द्वारा शानदार प्रस्तुती जिसमें वाशी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर चेम्बूर को सम्मानित किया गया।
नव पल्लव कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती लीलाजी पटवारी श्रीमती सुधाजी सियाल सहसंयोजिका रश्मी बडाला कोषाध्यक्ष रेखा मादरेचा संपूर्ण कार्यकारिणी विशेष सहयोगी मार्गदर्शिका नवयुवती बहनों का विशेष योगदान रहा।लगभग 550बहनों की गरिमामयी उपस्थिती रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुधा जी सियाल एवं द्वितीय चरण का संचालन श्रीमती दिपाली कच्छारा एवं श्रीमतीकोमल इटोंदिया आभारज्ञापन श्रीमती लीलाजी पटवारी ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मयंक अग्रवाल पर ICC ने लगाई मुहर, लेंगे विजय शंकर की जगह
Next Article संथारा प्रत्याख्यान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 2, 2026
जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?