सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मयंक अग्रवाल पर ICC ने लगाई मुहर, लेंगे विजय शंकर की जगह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

मयंक अग्रवाल पर ICC ने लगाई मुहर, लेंगे विजय शंकर की जगह

Last updated: July 1, 2019 7:32 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

बर्मिंघम:आईसीसी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर सभी को चौंकाने वाले ऑलराउंडर विजय शंकर का टूर्नामेंट में सफर निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया है, वह पैर में अंगूठे की चोट के कारण शेष सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषदको शंकर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के लिए आधिकारिक अपील थी। आईसीसी ने विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में शामिल करने की इजाजत दे दी है।
बता दें कि विजय शंकर को नेट अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर से चोट लग गयी थी, शुरुआत में यह गंभीर नहीं लग रही थी लेकिन बाद में यह काफी बढ़ गयी जिसके बाद शंकर को विश्वकप से बाहर होना पड़ा है।
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा था, “विजय को बुमराह की गेंद से पैर के अंगूठे में चोट लग गई। उनकी स्थिति अभी अच्छी नहीं है जिससे वह शेष टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह स्वदेश लौट रहे हैं।” बीसीसीआई रिलीज के अनुसार शंकर को बायें पैर के अंगूठे में चोट लगी है जो फ्रैक्चर नहीं है लेकिन इसे ठीक होने में करीब तीन सप्ताह का समय लग जाएगा।
भारत को अभी ग्रुप चरण में बंगलादेश से दो जुलाई और श्रीलंका से छह जुलाई को मैच खेलने हैं। वह सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है, ऐसे में शंकर के लिए इस पड़ाव तक आकर बाहर होना बड़ा झटका है।
विजय को 20 जून को ट्रेनिंग के दौरान बुमराह के यॉर्कर से यह चोट लगी थी. जिसे गंभीर नहीं मानकर उन्हें 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया। हालांकि, रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से दो दिन पहले शुक्रवार को उनकी स्थिति खराब हो गई। मैच की पूर्व संध्या पर वह ट्रेनिंग सत्र का भी हिस्सा नहीं बन पाये थे। इसी कारण से ऋषभ पंत को शंकर की जगह इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया जिन्होंने अपने पहले विश्वकप मैच में चौथे नंबर पर खेलते हुये 32 रन की पारी खेली।
कनार्टक के ओपनर ने इस वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें अंबाती रायडू और ऋषभ पंत जैसे मुख्य दावेदारों पर तरजीह देते हुए भारत की विश्वकप टीम में शामिल किया गया था। शंकर की जगह अब मयंक को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने अब तक भारत के लिए वनडे पदार्पण भी नहीं किया है।
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जल्द बर्मिंघम पहुंचेंगे, जहां उन्हें अपना दूसरा मैच बांग्लादेश से खेलना है। भारत को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से 31 रन से हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसके लिए सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अगले दोनों मैच अहम होंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यूएस और भारत में रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
Next Article डोम्बिवली महिला मंडल ने किया ‘नवपल्लव-नये बीज नई पौध’ कार्यक्रम का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना फिर शुरू कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
state
November 4, 2026
Birthday Special: ‘कृष्णावतारम’ से चमकी सिद्धार्थ गुप्ता की किस्मत, 2026 में बने सबके चहेते सितारे
entertainment
November 4, 2026
‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में सलमान खान की आवाज पर फिदा हुए फैंस, चित्रांगदा सिंह के साथ सुपरस्टार की जोड़ी ने खींचा ध्यान
entertainment
November 4, 2026
टिकू तलसानिया और पूजा जोशी की ‘देवी विज्ञानम’ का ट्रेलर रिलीज़
entertainment
November 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?