राजकुमार गौतम/बस्ती (यूपी)। जिलाधिकारी राजशेखर ने पेट्रोल पंप मालिकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के आता है तो उसे पेट्रोल ना दिया जाए या बिना सीट बेल्ट के कोई आता है तो उसे डीजल न दिया जाए। अगर विवाद करता है तो हंड्रेड डायल या संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें, इसके अलावा राजशेखर ने कहा कि 30 जून तक सभी पेट्रोल पंप मालिक अपने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा ले सीसीटीवी कैमरे का 60 दिन का बैकअप सीडी रखना पेट्रोल पंप मालिकों के लिए अनिवार्य होगा। पेट्रोल पंप पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय होने चाहिए, पेट्रोल पंप डीजल व पेट्रोल भरवाने आने वाले व्यक्तियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर और फिल्टर होना आवश्यक है। जिला अधिकारी ने पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया एवं कहा कि पेट्रोल पंप लाइसेंस धारक यह सुनिश्चित करले की वह किसी प्रकार के सार्वजनिक भूमि, सड़क, नाली पर अतिक्रमण ना हो अगर अतिक्रमण किया गया हो तो 30 जून तक खाली कर दें 30 जून के पश्चात यदि जांच के दौरान अतिक्रमण पाया गया तो पेट्रोल पंप मालिकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही होगी।

