By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिंकजा: नीरव मोदी के 283 करोड़ जब्त, नीरव और उसकी बहन के चार खाते सीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

शिंकजा: नीरव मोदी के 283 करोड़ जब्त, नीरव और उसकी बहन के चार खाते सीज

Last updated: June 28, 2019 10:55 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर स्विट्जरलैंड ने भगोड़े हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी, उसकी बहन पूर्वी के चार बैंक खातों को सीज कर दिया है। इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दो अरब डॉलर से अधिक पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसकी बहन के चार स्विस खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर स्विट्जरलैंड ने भगोड़े हीरा व्यापारी और पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी, उसकी बहन पूर्वी के चार बैंक खातों को सीज कर दिया है। इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दो अरब डॉलर से अधिक पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसकी बहन के चार स्विस खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है।

पीएनबी घोटाले का धन इन चार बैंक खातों में:
निदेशालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत स्विट्जलैंड सरकार से अपील की थी कि नीरव मोदी और पूर्वी के खातों में पीएनबी घोटाले से अर्जित राशि जमा है, इसलिए खातों के परिचालन पर रोक लगाई जाए। स्विट्जरलैंड ने ईडी की दलील स्वीकारते हुए यह कदम उठाया।.

खातों को कुर्क किया जाएगा:
सूत्रों के मुताबिक, बैंक धोखाधड़ी मामले में लंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के खाते में 3,74,11,596 डॉलर जमा हैं, जबकि उसकी बहन पूर्वी मोदी के खाते में 27,38,136 पौंड जमा हैं। उनके मुताबिक, कुल जमा 283.16 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बात की उम्मीद है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब पीएमएलए के तहत इन बैंक खातों को कुर्क करेगा।

चार्जशीट में नीरव की बहन का भी नाम:
ईडी व सीबीआई पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी,मेहुल चोकसी के खिलाफ मनी लॉ्ड्रिरंग की जांच कर रहीं हैं। ईडी ने मुंबई की अदालत में दाखिल किए गए अपने आरोपपत्र में पूर्वी मोदी का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल किया है। ईडी देश-विदेश में नीरव की हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुका है।

प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पंजाब नेशनल बैंक को 13,000 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ धनशोधन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे हैं। इस कथित घोटाले का खुलासा पिछले वर्ष हुआ था। ईडी ने मुंबई की एक अदालत में दाखिल किये गए अपने आरोपपत्र में पूर्वी मोदी का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जापान में ट्रंप ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई, बोले- हम काफी अच्छे दोस्त, साथ मिलकर करेंगे काम
Next Article ब्रिक्स की बैठक में मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, कहा- यह मानवता का सबसे बड़ा खतरा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?