By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अपने ज्ञान पर घमंड करने वालों को नहीं मिलती सफलता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

अपने ज्ञान पर घमंड करने वालों को नहीं मिलती सफलता

Last updated: June 25, 2019 4:17 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

अपने अर्जित ज्ञान पर घमंड करना, खुद से ऊपर किसी को भी न समझना, ऐसी सोच हमें कहीं नहीं पहुंचा सकती है। ऐसा व्यक्ति सबकुछ पा कर भी अकेला ही रह जाता है। इसके विपरीत अपने ज्ञान से सबको उजाला देने वाले लोगों के आसपास हमेशा सीखने वालों का मजमा लगा रहता है। ऐसे लोग, जो घमंड से दूर रहते हैं और अपना ज्ञान बांटने में बिलकुल संकोच नहीं करते, वे हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
इसी कड़ी में हम आपके साथ एक कहानी प्रस्तुत करने जा रहे हैं जो हमें बताती है की जीवन में अनुभव और आत्मज्ञान कितना मायने रखता है।

एक गांव में महान तलवरबाज रहा करता था। पूरा साम्राज्य उसकी महानता के गुण गाता था। तलवार के दम पर उसने आपने राजा के लिए कई लड़ाईया जीतीं। लेकिन समय पर किसका जोर चलता है लड़ाईयां बढ़ती गईं और तलवरबाज बुढ़ा होने लगा।

उसने तय किया की वो अपनी कला को व्यर्थ नहीं होने देगा और आने वाली पीढ़ी को तलवार से लड़ना सिखाएगा। कुछ ही समय में उसके पास बहुत सारे शिष्य आ गए जो तलवारबाजी सीखना चाहते थे। उसने अपनी पूरी मेहनत से अपनी तलवारबाजी के गुण अपने शिष्यों को सिखाना शुरू कर दिया।

उनके शिष्यों में एक ऐसा शिष्य था जो साधरण नहीं था। उसने बहुत जल्द ही अपने गुरु से शिक्षा प्राप्त कर ली। और धीरे–-धीरे अपनी गुरु की तरह ही एक महान तलवरबाज बन गया। लेकिन अब क्या? लोग उसे अब भी उसके गुरु के नाम से ही जानते थे जबकि उसको लगता था की वो अपने गुरु से भी अच्छा तलवरबाज है इस बात का उसे घमण्ड होने लगा, जो नहीं होना चाहिए था।

वही हुआ शिष्य ने गुरु को चुनौती दे डाली और अब बूढ़े हो चुके गुरु जी ने चुनौती स्वीकार कर ली। मुकाबला एक सप्ताह बाद का रखा गया। शिष्य को लगा गुरु ने उसकी चुनौती स्वीकार कर ली तो पक्का उसने तलवारबाजी की सारी विधियां मुझे नही सिखाईं। अब शिष्य परेशान रहने लगा और सोचने लगा ऐसी कौन सी विधि है जो उसके गुरु ने उसे नहीं सिखाई है।

अब शिष्य आपने गुरु की ताकाझांकी करने लगा ताकि गुरु अपनी उस विधि का अभ्यास करे और शिष्य उस विधि को देख ले। एक दिन गुरु एक लोहार के पास गया और उसने लोहार को 15 फुट लंबी म्यान बनाने को कहा। ये बात शिष्य ने सुन ली, उसे लगा उसका गुरु 15 फुट दूर से ही उसका सर धड़ से अलग कर देगा। वो भाग कर दूसरे लोहार के पास गया और 16 फुट लंबी तलवार बनवा लाया।

मुकाबले का दिन आ गया। दोनों तलवरबाज अपनी-अपनी तलवारें लेकर मैदान में खड़े थे। जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ गुरु ने शिष्य के गर्दन पर तलवार रख दी और शिष्य मयान से तलवार निकलता रह गया। असल में गुरु की तलवार की केवल म्यान ही 15 फुट की थी उनकी तलवार एक साधारण तलवार थी।

इस कहानी से यह सीख मिलती है : 

  • जीवन में सारे युद्ध तलवार पर नहीं, अनुभव और आत्मज्ञान से भी जीते जाते हैं। जिंदगी की पाठशाला में अनुभव और आत्मज्ञान एक ऐसा सख्त शिक्षक है जो परीक्षा पहले लेता है और सिखाता बाद में है।
  • मैं बहुत कुछ जानता हूं, या मुझे बहुत कुछ आता है, मुझसे ज्यादा कोई नहीं जान सकता या अब मैंने बहुत ज्ञान पा लिया है और अब मुझे कौन सिखाएगा। ऐसा सोचने वाले लोग असल में सबसे कम ज्ञानी होते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जी 20 सम्मेलन: पीएम मोदी पांच देशों के साथ करेंगे 10 द्विपक्षीय बैठक
Next Article तेयुप ठाणे की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग और पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘देवेंद्र फडणवीस नए पुणे के शिल्पकार’, बनने के बाद पुणे में रोज एक बलात्कार, कोयता गैंग, ड्रग्स और गुंडागर्दी बढ़ी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 8, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु “स्पीक एंड शाइन” कार्यशाला
social
May 8, 2026
अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग
entertainment
May 8, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण
social
May 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?