ठाणे। तेरापंथ युवक परिषद थाने की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग और पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम युवा टीम ने विजय गीत का संघान किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल ने किया। ज्ञानशाला ज्ञानार्थी लविशा दुग्गड ने सुमधुर आवाज़ में गीतिका पेश की।
तत्पश्चात अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष प्रथम विकास आच्छा, उपाध्यक्ष द्वितीय राजेश भटेवरा, मन्त्री भाविन भन्साली, कोसाध्यक्ष कमलेश चंडालिया, सहमंत्री हितेश मेहता, देवेंद्र पुनमिया, संगठन मंत्री गिरीश सिसोदिया, परिषद प्रभारी बिनोद कोठारी,
अमृत श्रीश्रीमाल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश नोलखा, अशोक इंटोदिया, ललित कोठारी, मनीष गोगड़, अविनाश गोगड़,संदीप रांका, मनसुख हिरण,पदम हिरण, सुरेश श्रीश्रीमाल, कैलाश चोरडिया, गौतम जी नवलखा, भरत श्रीश्रीमाल, महावीर संचेती, राहुल ओसवाल, अविनाश राठौड़ ललित मेहता,प्रतीक मेहता,विशाल गुंदेचा, मुकेश बडाला, महेश छाजेड़ का समावेश किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों का परिवार के साथ परिचय हुआ।
राजेश भटेवरा, हेमंत मेहता, अमृत श्रीश्रीमाल, मीना दुग्गड़,यशा भंसाली ने अपने विचार रखे और महेंद्र पुनमिया, महिला मंडल ठाणे वेस्ट संयोजिका वनीता मेहता,सहस्योजिका संगीता चंडालिया, अलका श्रीश्रीमाल ने नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर तेयुप, महिला मंडल किशोर मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में सरोज श्रीश्रीमाल, सपना आच्छा, निशा भटेवरा, विमला हिरण, ममता मेहता आदि का सहयोग मिला। आभार ज्ञापन मंत्री भाविन भंसाली ने किया। संयोजन विकास आच्छा ने किया।
तेयुप ठाणे की प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग और पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

