By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा: पाक टेरर फंडिंग पर रोक लगाए, नहीं तो नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा: पाक टेरर फंडिंग पर रोक लगाए, नहीं तो नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहे

Last updated: June 22, 2019 10:20 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान टेरर फंडिंग (आतंकी गुटों को मदद देना) को रोकने में नाकाम रहा है। संस्था ने शुक्रवार को पाक को चेतावनी दी कि यदि वह अक्टूबर तक अपने वादों को पूरा नहीं करता तो उसे नतीजे भुगतना होंगे। इसके तहत पाकिस्तान को ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा। पाक पहले से ही ग्रे लिस्ट में है।

पाकिस्तान के प्रयासों से कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा: एफएटीएफ
एफएटीएफ पेरिस से संचालित होने वाली ग्लोबल बॉडी है जो टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम कसने के लिए काम करती है। संस्था ने ओरलैंडो (फ्लोरिडा) में हुई मीटिंग के बाद कहा- पाकिस्तान जनवरी तक दी गई समयसीमा में एक्शन प्लान लागू नहीं कर सका। इसके बाद मई 2019 तक भी वह ऐसा करने में असफल रहा।

संस्था ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- यदि वह अक्टूबर 2019 तक एक्शन प्लान लागू नहीं कर सका तो उसे नतीजे भुगतना होंगे। इस पर पाक ने कहा- वह ग्रे लिस्ट से बाहर आने के लिए न सिर्फ संस्था के हर निर्देश पर अमल करने के लिए तैयार है बल्कि अपनी ओर से एक्शन प्लान लागू करने के प्रयास भी कर रहा है।

एफएटीएफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओर से टेरर फंडिंग के खिलाफ कदम उठाने को लेकर जो भी प्रयास कर रहा है उससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही। इस पर पाक सरकार ने कहा- हम एक्शन प्लान को तय समयसीमा में लागू करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। एफएटीएफ पाकिस्तान के प्रयासों का अगला मूल्यांकन अब अक्टूबर 2019 में करेगी।

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को लगातार ग्रे लिस्ट में रखा है। इस लिस्ट में जिस भी देश को रखा जाता है, उसे कर्ज देने में बड़ा जोखिम समझा जाता है। अंतरराष्ट्रीय कर्जदाताओं ने भी पाक को आर्थिक मदद और कर्ज देने में कटौती की है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हुई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान एफएटीएफ का एक्शन प्लान तय समयसीमा में लागू करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मशरूम सॉस का स्वाद बढ़ा देगा खाने का स्वाद
Next Article चेन्‍नई को मिलेगी राहत, एक करोड़ लीटर पानी लेकर जाएगी ट्रेन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?