By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ब‎लिया में बड़े पैमाने पर सामने आई मतदाता सूची में गड़ब‎डि़यां, सनी लियोनी, हाथी, कबूतर और हिरन भी हैं मतदाता!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ब‎लिया में बड़े पैमाने पर सामने आई मतदाता सूची में गड़ब‎डि़यां, सनी लियोनी, हाथी, कबूतर और हिरन भी हैं मतदाता!

Last updated: August 24, 2018 2:26 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

बलिया (ईएमएस)। बलिया में तो मतदाता सूची बनाने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई हैं। जिले की सदर तहसील में अभिनेत्री सनी लियोनी से लेकर हाथी, कबूतर और हिरन भी मतदाताओं की लिस्ट में फोटो के साथ दिखाई दे रहे हैं। आप यह सुनकर चौंक रहे होंगे, लेकिन जिले में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर सामने आई गड़बड़ी को लेकर अब अफसर अपनी गर्दन बचाने की कवायद में जुट गए हैं। जिले के जिन मतदाताओं के फोटो के साथ खिलवाड़ किया गया है, उसमें प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय भी हैं। इनकी जगह वोटर लिस्ट में हाथी का फोटो दिखाई पड़ रहा है। जिले की सदर तहसील में वोटर लिस्ट बनाने में बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आई है। तहसीलदार ने इस कार्य को करने वाले डेटा एंट्री ऑपरेटर के स्थान पर महीनों पहले स्थानांतरित डेटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोरम पूरा कर लिया है। सदर तहसील से जारी होने वाले आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों को लेकर हुई धांधली की जांच जहां शासन के निर्देश पर जांच अभी चल रही है, वहीं अब मतदाता सूची में बड़ी लापरवाही का मामला भी सामने आ गया है।
गौरतलब है निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 15 जुलाई तक सूची को दुरुस्त करने का काम किया गया। नियमानुसार बीएलओ की ओर से तहसीलों में जमा की गई सूची को डेटा एंट्री ऑपरेटर की ओर से फिट करना था। इसकी जांच के उपरांत तहसीलदार की ओर से संतुष्टि और एसडीएम की ओर से मंजूरी देने का प्रावधान है, यह सभी ऑनलाइन किया जाना है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आईडी व पासवर्ड दिया गया है। सदर तहसील में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर लापरवाही की गई है। सूची को कोई भी ऑनलाइन देख सकता है। सूची में चंद्रशेखर नगर निवासी वह पूर्व मंत्री नारद राय के फोटो की जगह हाथी का फोटो लगाया गया है। इसकी फीडिंग ऑपरेटर के लॉगिन से 15 जुलाई को की गई है और इसी दिन तहसीलदार की संस्तुति और एसडीएम ने स्वीकृति दी है। इसी तरह ऑपरेटर के लॉगिन से 23 जून को की गई फीडिंग में भी धांधली हुई है। जबकि एसडीएम की ओर से इसकी स्वीकृति भी 2 जुलाई को दे दी गई है। इसमें विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक महिला के फोटो की जगह सनी लियोनी की तस्वीर लगाई गई है।
अंकुर सिंह के फोटो के बदले हिरन और कुमार गौरव के फोटो के स्थान पर कबूतर की तस्वीर लगाई गई है। इस बारे में सदर तहसील के उपाजिलाधिकारी अश्वनी श्रीवास्तव का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल के पहले का है और पूर्व के अधिकारियों की ओर से की गई जांच में ही डेटा ऑपरेटर पर इस तरह की गड़बड़ी करने की आशंका व्यक्त की गई है। मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस की जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भिखारियों ने अपनी कमाई बाढ़ राहत कोष में दान की
Next Article विरार मनवेल पाड़ा से युवती लापता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टार प्लस ने जारी किया ‘ये फितूर तेरा’ का पहला प्रोमो, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय और ईशान धवन की अनोखी प्रेम कहानी आएगी नज़र
entertainment
June 25, 2026
अजय देवगन की दमदार वापसी, एक्शन एंटरटेनर ‘चौहान’ का ऐलान
entertainment
June 25, 2026
असरानी की आखिरी फिल्म पर कानूनी संकट, ‘शोले’ राइट्स विवाद में मेकर्स करेंगे 5 करोड़ का दावा
entertainment
June 25, 2026
विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?