By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आचार्य श्री तुलसी का 23 वा महाप्रयाण दिवस गुणोत्तर कीर्तन समारोह के रूप मे मनाया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आचार्य श्री तुलसी का 23 वा महाप्रयाण दिवस गुणोत्तर कीर्तन समारोह के रूप मे मनाया

Last updated: June 21, 2019 10:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय ऋषि परंपरा के उज्जवल नक्षत्र थे -आचार्य श्री तुलसी

बोइसर। माहातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सानिध्य में जैन उपाश्रय में राष्ट्रीय संत, युग प्रधान आचार्य श्री तुलसी का 23वा महाप्रणा दिवस गुणोंत्कीर्तन समारोह के रूप में जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने कहा -भारतीय ऋषि परंपरा के उज्जवल नक्षत्र थे आचार्य तुलसी। वे विकास के श्लकापुरुष व मानवता के मसीहा थे। उन्होंने अणुुव्रत आंदोलन का प्रवर्तक कर मानव जाति के नैतिक उत्थान व चरित्रिक उन्नयन के लिए हरिजन की झोपड़ी से लेकर राष्ट्रपति भवन तक 60000 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर मनवीय मूल्यों के संवर्धन का संदेश दिया ।
वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे युगदृष्टा ,युगस्रष्टा, कुशल प्रशासक, साहित्यकार, प्रवचनकार ,लेखक, गीतकार व ज्योतिर्धर पुरुष थे। वे वज्र से कठोर व फूल से कोमल थे ।उन्होंने जैन धर्म को जन धर्म में व्याख्या चित किया ।वे एक संप्रदाय के आचार्य होते हुए भी असप्रदायिक दृष्टिकोण के धनी थे। आज के दिन गंगाशहर में लगभग 11:15 बजे महाप्रयाण हुआ। उस दिव्य पुरुष के चरणों में भावांजली अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर मुनि श्री परमानंद जी ने कहा- आचार्य तुलसी राष्ट्र की महान विभूति थे । उन्होंने जनकल्याणकारी कार्यों में राष्ट्र की विशिष्ट सेवा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेरापंथ महासभा के सहमंत्री रमेश जी सुतारिया ,महासभा के महाराष्ट्र प्रभारी अशोक जी तातेड संतोष जनाठे (भाजपा महासचिव पालघर) विनोद बाजपाई ( संचालक R.S.S बोइसर तालुका) दिलीप राठौड़ (अध्यक्ष जैन स्वेताम्बर तेरापंथी सभा बोइसर), तेयुप अध्यक्ष गौतम ओस्वाल, तेरापंथी महिलामण्डल अध्यक्ष कांता सोलंकी, पालघर सभा के अध्यक्ष नरेश जी राठौड़ ,अणुव्रत समिति पालघर के अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी, जैन उपाश्रय के अध्यक्ष देवीलाल जी कोटिफोडा ,स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष मुकेश सोलंकी ,संपत उजाला ,रतन छल्लाणी ,आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंगलाचरण तेरापंथ कन्या मंडल, रचना गीत तेरापंथ महिला मंडल बोइसर, तेरापंथ महिला मंडल पालघर, तेरापंथ महिला मंडल सफाले ,तेरापंथ महिला मंडल विरार, तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल बोइसर ने सुमधुर गीतों के माध्यम से भावनजली अर्पित की। अतिथियो का स्वागत सभा अध्यक्ष दिलीप राठौड़ ने किया। आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा के मंत्री हिम्मत ढालावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुनि श्री परमानंद ने किया ।
इस कार्यकम मैं बोइसर, पालघर, वणगाव, मनोर, सफाले, नालासोपारा, वसई , दहाणु, घोलवड,मुम्बई आदि क्षेत्रों से सेकड़ो मैं उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सभा परिषद राजेन्द्र मुणोत , अशोक वडे (पशुसंवर्धन व कृषि सभापति पालघर जिला) रंजना संखे (जिला परिषद सदस्य) विवेक वडे (उपसरपंच खेरापाड़ा) डॉ स्वप्निल शिंदे (R.S.S वाहक बोईसर) लक्ष्मीकांत बाजपेई , सुरेश बोहरा (मेवाड़ संघ अध्यक्ष) देविका मोरे (ग्राम पंचायत सदस्य ) दिनेश पूनिया (ग्राम पंचायत सदस्य खेरपाड़ा) ,ममता लोढ़ा (ग्राम पंचायत सदस्य खेरपाड़ा ), अतुल देसाई (ग्राम पंचायत सदस्य) जितेंद्र संघ ( ग्राम पंचायत समिति सदस्य), संकेंद्रण छाजेड़ (भारत विकास मंडल के अध्यक्ष ) ,भैरूलाल मांडोत (अध्यक्ष तेरापंथ सभा सफाला) मोहनलाल गुंडेचा (अध्यक्ष तेरापंथ सभा वसई), तेजराज हिरण (अध्यक्ष तेरापंथ सभा विरार), पारस बाफना (नालासोपारा तेयुप अध्यक्ष )आदि गणमान्य लोगों विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथ सभा तेरापंथ युवक परिषद तेरापंथ महिला मंडल तेरापंथ किशोर मंडल कन्या मंडल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article योग दिवस पर योग एवं प्रेक्षाध्यान कार्यशाला आयोजित
Next Article आचार्य श्री तुलसी की गौरवमय रही है जीवनगाथा : साध्वीश्री राकेशकुमारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?