By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: युग पुरुष को शत् शत् नमन – मुनि कमल कुमार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

युग पुरुष को शत् शत् नमन – मुनि कमल कुमार

Last updated: June 20, 2019 12:09 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

जैन धर्म के अनुसार यह संसार अनादिकाल से चल रहा है। जन्म और मृत्यु का क्रम शाश्वत है। जब तक आत्मा समस्त कर्मों से मुक्त नहीं होती तब तक यह क्रम चलता ही रहेगा। संसारी प्राणी चार गतियों में निवास करते है। वे निम्न है, नरक, तिर्यन्च, मनुष्य आैर देव इन चारों में मनुष्य गति को सबसे उत्तम माना गया है। क्योंकि मनुष्य गति से ही जीव सिद्ध बुद्ध, परमात्मा बन सकते है। मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो अपने कर्मों के अनुसार चारों गतियों में भ्रमण करता रहता है आैर अगर वह पूर्ण अप्रमत बन जाये तो पाँचवी गति यानि मौक्ष भी जा सकता है। इसलिये कहाँ जाता है कि मनुष्यगति की प्राप्ती अत्यन्त दुर्लभ है। कुछ मनुष्य ऐसे होते है कि अपनी ज्ञान आैर विवेक चेतना के द्वारा मनुष्य गति में रहते हुए भी भगवान तुल्य पूजे जाते है, उनमें एक नाम तेरापंथ धर्म संघ के नवमाचार्य श्री तुलसी का भी गौरव के साथ बताया जा सकता है।
आचार्य श्री तुलसी ने मात्र 11 वर्ष की अवस्था में दीक्षा लेकर अपने जीवन के अमूल्य क्षणों को ज्ञानाराधना में इस प्रकार नियोजित किया कि मात्र 16 वर्ष की अवस्था में आप एक कुशल अध्यापक बन गये। आपने अनेक साधुओं को अध्ययन करवा कर मनीषी ही नहीं महामनीषी की श्रेणी तक पहुँचा दिया आपकी अनेक क्षमताओं को देखकर आपके गुरु कालुराम स्वामी ने 22 वर्ष की अवस्था में अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया।
आपकी कर्मजाशक्ति बेजोड़ थी। आपने सुदीर्ध चिंतन और सु-श्रम से इस तेरापंथ धर्मसंघ को इस प्रकार नये-नये आयामों से सजाया कि युग ही नही शताब्दियाँ भी सदैव आपकी स्मृति करती रहेगी।
जो तेरापंथ धर्मसंघ राजस्थान के मारवाड़ मेवाड़ थली, हरियाणा, मालवा संभाग में ही सिमटा हुआ था, आज भारत का कोई ऐसा प्रांत नहीं होगा जहाँ तेरापंथ नहीं पहुँचा और देश के राजनेता, अभिनेता, उद्योगपति पढ़े लिखे दिग्गज लोग भी इस धर्मसंघ का अनुशासन देखकर नत-मस्तक है। देश ही नही विदेशों में भी आजकल समणीवर्ग ने इस तेरापंथ की गहरी छवि बना दी है।
तेरापंथ के आचार्य युगीन चिन्तन करते रहते हैं। इसलिये यह संघ सदाबहार है। वर्तमान में इस धर्मसंघ का नैतृत्व आचार्य श्री महाश्रमण जी कर रहे हैं जो केवल अवस्था से ही प्रौढ़ नहीं है उनका हर चिन्तन, अनुभव प्रौढ़ता से युक्त नजर आते है। यह भी आचार्य श्री तुलसी की ही देन है। उन्होने अपने रहते ही दो नये पद प्रतिष्ठत किये, महाश्रमण और महाश्रमणी । आज दोनों ही सुदूर प्रांतो की यात्रा करके जन-जन में सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का प्रचार कर रहे है। जिससे व्यक्ति परिवार समाज और देश हर तरह से समृद्ध आैर दूसरों के लिये प्रेरणा स्त्रोत बन सकता है।
आचार्यश्री तुलसी के 23वें महाप्रयाण दिवस पर शत-शत नमन करते हुए यह मंगलकामना करता हूँ कि आपके द्वारा प्रदत्त शिक्षाओं को निरंतर स्मृति में रखते हुए संयम पथ पर निबार्ध गति प्रगति करता रहूँ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जसोल निवासी सूरत प्रवासी गणपत भंसाली दक्षिण गुजरात चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ‘समृद्धि’ प्रकोष्ठ में को-चेयरमेन मनोनीत
Next Article भारतीय संस्कृति के पुरोधा संत – आचार्य श्री तुलसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?