By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हराकर कायम रखा इतिहास
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हराकर कायम रखा इतिहास

Last updated: June 17, 2019 12:48 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

मैनचेस्टर: आईसीसी विश्व कप 2019 के सबसे चर्चित मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी विश्व कप में इस पड़ोसी देश से आज तक कोई मैच नहीं हारने का इतिहास कायम रखा। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप इतिहास का यह 7वां मुकाबला था, जिसमें भारत ने बाजी मारी। इससे पहले खेले गए 6 मुकाबलों में भी भारत ने ही जीत दर्ज की थी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में भारत की दमदार शुरुआत
आसमान में बादल छाए होने के बावजूद रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 23.5 ओवरों में 136 रन जोड़े। केएल राहुल 57 रन बनाकर वहाब रियाज की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद द्वारा लपके गए। रोहित शर्मा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 140 रनों की शतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने भी 77 रन बनाए। इस तरह भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 336 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 47 दन देकर 3 विकेट झटके।
भारत की पारी के 47वें ओवर में बारिश ने पहली बार डाला खलल
भारत की पारी के 47वें ओवर में बारिश ने खलल डाला। लेकिन लभगभ आधे घंटे में मैच फिर से शुरू हो गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इमाम उल हक को विजय शंकर ने पगबाधा आउट कर पाकिस्तान के पहले विकेट का पतन किया। दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 5वां ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे। इस ओवर में 4 गेंदें डालने के बाद भुवनेश्वर के बाए पैर की है​मस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह वापस नहीं लौट सके। उनके ओवर की बची हुई दो गेंदें डालने के लिए विजय शंकर आए और पहली ही गेंद पर इमाम को चलता कर दिया।
फखर और बाबर ने कुछ देर तक कायम रखी पाकिस्तान की उम्मीद
इसके बाद फखर जमां ने बाबर आजम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी की। खतरनाक होती इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा, जब उन्होंने एक शानदार गेंद पर बाबर आजम की गिल्लियां बिखेर दी। बाबर आजम ने 48 रन बनाए। इस साझेदारी के टूटते ही पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ढहने लगा। कुलदीप ने आंखें जमा चुके फखर जमां को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। फखर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने 27वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को पवेलियन लौटाकर मैच में पाकिस्तान की उम्मीदें धुमिल कर दी। हफीज 9 और मलिक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
कुलदीप और पांड्या ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर फेर दिया पानी
विजय शंकर ने कप्तान सरफराज अहमद को 12 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान के छठे विकेट का पतन किया। जब पाकिस्तान का स्कोर 35 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन था तभी बारिश ने मैच में खलल डाला। इसके चलते लगभग 1 घंटे से ज्यादा का खेल बर्बाद हुआ। जब बारिश रुकी तो अंपायरों ने पाकिस्तान के सामने संशोधित लक्ष्य रखा। जिसके अंर्तगत मैच को 50 से घटाकर 40 ओवरों का कर दिया गया और लक्ष्य 337 से घटाकर 302 रन कर दिया गया। इस तरह मैच दोबारा शुरू हुआ तो पाकिस्तान को 30 गेंदों में जीत के लिए 136 रन बनाने थे। लेकिन पाकिस्तान की टीम 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी और मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हार गई। रोहित शर्मा को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शराब की दुकान के बगल में लगी आग, अंडे की दुकान जली
Next Article दक्षिण अमेरिका के तीन देश अंधेरे में डूबे, गलियों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?