राजकुमार गौतम/बस्ती (यूपी)। रविवार को रात लगभग 10:30 बजे दुबौला चौराहे पर देसी शराब की दुकान के बगल में अंडे की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ।
दुकानदार जमुना ने बताया कि आग लगने का कारण दुकान मे किसी ग्राहक के द्वारा सिगरेट का टुकड़ा फेंकने की वजह थी। बगल के दुकानदार देसी शराब के ठेके पर रहने वाले गुड्डू से जब हमने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ठेके के मालिक रामनरेश तिवारी से हमने इस घटना के बारे में अवगत करा दिया है, जो दुबौला चौकी पर फोन करके पुलिस कर्मचारियों को अवगत कराएं हैं, लेकिन हमारे पहुंचने तक लगभग 11:10 तक किसी भी कर्मचारी के पहुंचने की जानकारी नहीं है।
जहां तक लॉ एंड ऑर्डर की बात की जाए, इससे यही बात पता चलता है कि डीजीपी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों के बावजूद भी पुलिस कितनी मुस्तैद है, यह देखने को मिल रहै है, जबकि दुबौला चौराहा से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चौकी स्थापित है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
शराब की दुकान के बगल में लगी आग, अंडे की दुकान जली

