नेरुल: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में नेरुल महिला मंडल द्वारा नेरुल बस डिपो के पास स्थित आचार्य श्री महाश्रमण चौक पर कन्या स्तंभ का अनावरण किया गया। महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, महामंत्री नीलम सेठिया, मुम्बई अध्यक्षा जयश्री बडाला, मंत्री श्वेता सुराणा, प्रयोजक विजय संचेती, मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, अर्जुन सिंघवी, नगरसेविका शिल्पा काम्बले, माजी नगरसेवक सुरेश शेट्टी, आदि के हाथों यह अनावरण हुआ। विजय संचेती ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को केंद्रित यह कन्या स्तंभ यहां से गुजरने वाले हर शख्स को कन्याओं और महिलाओं के प्रति उनके दायित्व का बोध कराता रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा ने कहा कि नवी मुम्बई के मिल का पत्थर अर्जुन सिंघवी है जिन्होंने ने महिलाओं से जुड़ी जागरूकता अभियान के इस उपक्रम कन्या स्तम्भ का समायोजन बेहद कम समय में किया। इसके लिए जितना आभार प्रकट करू उतना कम हैं। राष्ट्रीय महिला मंडल की महामंत्री नीलम सेठिया ने कहा कि बहुत हर्ष हो रहा है कन्याओं को समर्पिय कन्या स्तंभ का अनावरण की हैं। पर स्तंभ लगाना ही उद्देश्य नही बल्कि बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी हैं। जयश्री बडाला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा के सपनों को साकार करना हमारा उद्देश्य था उसी कड़ी में हमनें कन्याओं को समर्पित कन्या सर्कल का आवरण आज हुआ हैं। पूर्व शिक्षण मंडल सभापति श्री अर्जुन सिंघवी ने कहा कि स्थानीय नगरसेविका के प्रति जितना भी आभार प्रगट करे कम हैं। वही हमारे प्रयोजक विजय संचेती ने एक काल पर इसपर स्वीकृति प्रदान की उनके लिए दिल से आभार प्रगट करती हूँ। मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता आ रही है यह बात भविष्य के लिए बहुत सुंदर हैं।
नगरसेविका शिल्पा काम्बले ने महिलाओं के श्रम की सराहना की। सुरेश शेट्टी, अर्जुन सिंघवी, हेमा बाफना ने अपने भाव रखें। कार्यक्रम में अभातेमंम की कार्यकारिणी सदस्या प्रेमलता शिशोदिया , निर्मला चण्डालिया, भाग्यवती कच्छारा , योजना प्रभारी चंदा कोठारी , मनीषा चण्डालिया , मीना चंडालिया , सुमन बाफना , तेयुप के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश सामोता, मंत्री धनराज सोनी, प्रवीण चण्डालिया , देवेंद्र बोहरा, दिलीप सिंघवी , महेंद्र मादरेचा, जतन इटोदिया , दिनेश सिंयाल , अशोक गुंदेचा, व सम्पूर्ण महिला मंडल ने उपस्थिति दर्ज करवाई । इस अवसर पर मुम्बई महिला मंडल की विशेष सहयोगी अनिता सिंयाल ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया।

