By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खोला जीत का खाता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खोला जीत का खाता

Last updated: June 16, 2019 11:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कार्डिफ: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर शनिवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डंस स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान को पहले 34.1 ओवरों में 125 रनों पर ही ढेर कर दिया। और फिर 28.4 ओवरों में 1 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका का एकमात्र विकेट क्विंटन डि कॉक के रूप में गिरा, जिन्होंने आउट होने से पहले 68 रन बनाए। हाशिम अमला 41 और एंडिले फेलुक्वायो 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इस विश्व कप में अब तक खेले गए अपने 5 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की यह पहली जीत है। शुरुआती तीन मुकाबलों में उसे क्रमश: इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

अफगानिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बारिश ने मैच में खलल डाला और जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो अफगानी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सके। अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे लेकिन यहां बारिश आई। कुछ देर बाद बारिश रुकी और मैच शुरू किया गया। मैच को हालांकि 48 ओवर प्रति पारी कर दिया गया। अफगानिस्तान ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की। उसका पहला विकेट नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर हजरतुल्लाह जाजई के रूप में गिरा। जाजई ने 22 रन बनाए। क्रिस मौरिस ने 56 के कुल स्कोर पर रहमत शाह (6) को पवेलियन भेजा।

20वें ओवर में बारिश आई और फिर जब मैच शुरू हुआ तो 21वें ओवर में एंडिले  फेलुक्वायो ने हसमातुल्लाह शाहिदी (8) को पवेलियन भेजा। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर इमरान ताहिर ने दूसरे सलामी बल्लेबाज नूर अली जादरान को पवेलियन भेज दिया। जादरान ने 58 गेंदों का सामना कर चार चौकों की मदद से 32 रन बनाए। यहां से बस विकेट गिरते रहे और अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 77 रन हो गया। राशिद खान ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता का उपयोग किया और 25 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। उन्होंन इकराम अली (9) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए किसी तरह 34 रन जोड़े।

इकराम 111 के कुल स्कोर पर मौरिस का शिकार बने। 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 125 के कुल स्कोर पर ताहिर ने राशिद खान को भी पवेलियन भेज दिया था। क्रिस मौरिस ने हामिद हसन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज अफगानिस्तान को सस्ते में समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर ने चार, क्रिस मौरिस ने तीन, एंडिले फेलुक्वायो ने दो, कगीसो रबाडा ने एक विकटे लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया
Next Article हर साल सिर्फ 1.60 लाख बेरोजगारों को मिलेगा राजस्थान में भत्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?