By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया

Last updated: June 16, 2019 9:43 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लंदन:वर्ल्ड कप के 20वें मैच में शनिवार को ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया। श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह उसकी लगातार छठी जीत है। ऑस्ट्रेलिया पिछली बार 1996 में हारा था। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। उसके पांच मैच में चार जीत के साथ आठ अंक हो गए। वह सिर्फ एक मुकाबला भारत के खिलाफ हारा है। अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने की रेस में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 334 रन बनाए। उसके लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 153 रन की पारी खेली। उन्होंने 132 गेंद की पारी में 15 चौके और पांच छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 45.5 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 97 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट लिए। श्रीलंका की यह वनडे में 417वीं हार है। उसने सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में भारत की बराबरी की।

 

300+ मैच हारने वाली टीमें

टीम मैच हार
भारत 968 417
श्रीलंका 840 417
पाकिस्तान 920 412
न्यूजीलैंड 761 370
वेस्टइंडीज 802 370
जिम्बाब्वे 521 365
इंग्लैंड 736 331
ऑस्ट्रेलिया 937 324

 

श्रीलंका को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे
श्रीलंका का यह टूर्नामेंट में पांचवां मुकाबला था। उसके दो मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। वहीं, एक में उसे जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के उसे बाकी बचे चारों मैच में जीत हासिल करनी होगी।

 

करुणारत्ने-परेरा ने शतकीय साझेदारी की

इससे पहले कुसल परेरा 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया। करुणारत्ने-परेरा ने पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। लहिरू थिरिमाने 16 रन बनाकर जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर आउट हुए। एंजेलो मैथ्यूज नौ रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। मिलिंदा श्रीवर्धना (3), थिसारा परेरा (7), कुसल मेंडिस (30) को स्टार्क ने आउट किया। इसुरू उदाना (8) और लसिथ मलिंगा (1) को रिचर्डसन ने आउट किया। कमिंस ने प्रदीप (0) को पवेलियन भेजा।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जिग्नेश ने बच्चे की पिटाई की फेक पोस्ट शेयर की, स्कूल ने मानहानि का केस दर्ज कराया
Next Article अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खोला जीत का खाता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के उपचार पर भव्य कार्यशाला संपन्न
social
April 25, 2026
जैन संस्कार विधि से हुआ ‘आरोग्य मोबिलिटी एण्ड हीलिंग’ फिजियोथैरेपी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
social
April 25, 2026
कांदिवली महिला मंडल द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन
social
April 25, 2026
मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?