ठाणे। तेरापंथ युवक परिषद ठाणे की वार्षिक साधारण सभा तेरापंथ भवन ठाणे में आयोजित की गई। मंगला चरण से मीटिंग का आगाज़ हुआ। विजय गीत का संगान कमलेश नोलखा, गिरीश सिसोदिया ने किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथी सभा ठाणे अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल ने किया।
अध्यक्ष कमलेश दुग्गड ने स्वागत अभिभाषण किया और पिछले साल सबके सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। मंत्री अमृत श्रीश्रीमाल ने प्रतिवेदन पेश करते हुए वर्ष भर को गतिविधियों से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष कमलेश चंडालिया ने लेखा जोखा पेश किया।तत्पश्चात अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने अपनी कार्यकारिणी को निरस्त किया।
चुनाव अधिकारी अशोक इंटोदिया, आनंद भंसाली ने आगे की कार्यवाही से अवगत कराया और नए अध्यक्ष के लिए नाम का प्रस्ताव मांगा। उपाध्यक्ष विकास आच्छा ने कमलेश दुग्गड को ही पुनः अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका पूरे सदन ने समर्थन किया और फिर से उन्हें 2019-20 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दुग्गड ने मंत्री के रूप में भाविन भंसाली को नियुक्त किया।
अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़ ने कहा कि दूसरे कार्यकाल में और अधिक ऊर्जा से काम करूँगा और गुरुदेव की कृपा से इस बार साध्वी श्री अणिमा श्री जी साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी जैसे विद्वान साध्वियों का चातुर्मास मिला है उसका पूरा लाभ लेना है।शुभकामनाएं के स्वर में देवीलाल श्रीश्रीमाल, सभा मंत्री जयंती लाल बरलोटा, राजेश भटेवरा, अशोक इंटोदिया, विकास आच्छा ने अपने विचार रखे। कमलेश नोलखा ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर बिनोद कोठारी, ललित कोठारी, हितेश मेहता, भरत सिंघवी, सुशील संचेती, लक्ष्मी लाल सांखला, मुकेश धोका, जितेंद्र राठौड़, मनीष गोगड़, महावीर गोगड़, अभयराज चोपड़ा, प्रवीण श्रीश्रीमाल, देवेंद्र पुनमिया, गिरीश सिसोदिया, हरीश सिसोदिया, संदीप रांका, कैलाश चौरड़िया, महेश छाजेड, विनीत सूर्या, अविनाश राठौड़,अनुज सूर्या, श्रेयांस धारीवाल सहित ठाणे सभा, श्री भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट ठाणे एवं तेयुप ठाणे के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य उपस्तिथ थे।
मंच संचालन विकास आच्छा ने किया।
तेयुप ठाणे के पुनः अध्यक्ष बने कमलेश दुग्गड़

