नालासोपारा (मुंबई)। तेरापंथ सभा भवन के प्रांगण में तेरापंथ युवक परिषद नालासोपारा कि वार्षिक साधारण सभा चुनाव/मनाव तेयुप अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, कार्यक्रम की शुरूवात नमस्कार महामंत्र से की गई। तेयुप साथियो द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा अध्यक्ष मदनलालजी धाकड़ ने किया तेयुप अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी एवं किशोर मंडल संयोजक ऋषभ धाकड़ ने उपस्थित सभी परिषद का स्वागत किया, पूरे समाज एवं युवा साथियों के प्रति सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
तेयुप मंत्री उमेश कोठारी ने पूरे साल के कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तेयुप कोषाध्यक्ष किशन कोठारी ने साल भर का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे पूरे सदन ने सर्व सहमति से ॐ अर्हम की मंद ध्वनि से पारित किया, तत्पश्चात तेयुप अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी एवं किशोर मंडल संयोजक रिषभ धाकड़ ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की। तेयुप अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का समाज द्वारा सम्मान किया गया। उसके बाद चुनाव अधिकारी सभा मंत्री मदनजी कोठारी एवं चंद्रप्रकाशजी धाकड़ ने चुनाव/मनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की, जिसमें पारस बाफना के रूप में एक नाम लेटर के रूप में प्राप्त हुआ। जिसे निर्विरोध आगामी कार्यकाल के लिए पारस बाफना को तेयुप अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।
सभा सरंक्षक मिश्रीमलजी चोरडिया, हस्तिमलजी सोलंकी सभा अध्यक्ष मदनलालजी धाकड़, मंत्री मदनलालजी कोठारी कोषाध्यक्ष प्रकाश जी कोठारी, चंद्रप्रकाश जी धाकड़, ओमप्रकाश जी बापना, प्रकाशजी गुंदेचा, अनिल परमार, ATDC संयोजक कमलेश खाब्या, विकास धाकड़, जितेश हिरण, रमेश ढालावत, शुभम खाब्या आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। नव निर्वाचित पारस बाफना व किशोर मंडल सयोजक शुभम खाब्या का सम्मान किया गया, एवं अपने भावों की अभिव्यक्ति दी एवं पूरे समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
तेयुप कार्यकारिणी से निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष अनिल परमार, कमलेश खाब्या भरत बाफना, मनोज सोलंकी, दीपक वागरेचा, अरविंद धाकड़, अभिषेक चोरडिया, रवि राठौड़, अनिल सोलंकी, विकी चौहान, कमलेश परमार, निखिल सिंघवी, दिनेश चतरावत सभा,तेयुप किशोर मंडल एवं पूरे समाज से सराहनीय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। AGM का कुशल संचालन JTN प्रतिनिधि विकास धाकड़ ने किया।
पारस बाफना बने तेयुप नालासोपारा अध्यक्ष

