मुंबई:तनुश्री दत्ता ने पिछले साल एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ एक पुराने मामले में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बॉलीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत की थी। अब इस विवाद पर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय अदालत से कहा है कि अदाकारा तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर के खिलाफ दर्ज कराए गए छेड़खानी के मामले में उन पर मुकदमा चलाने के लिए उसके पास कोई सबूत नहीं है।
अब तनुश्री ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। तनुश्री ने न्यूज एजेंसी एनएआई से कहा कि एक भ्रष्ट पुलिस फोर्स और लीगल सिस्टम ने एक ऐसे इंसान नाना पाटेकर को क्लीन चिट दी है जिस पर पहले भी कई महिलाओं ने उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप लगाए है।
गौरतलब है कि तनुश्री ने अक्टूबर 2018 में पाटेकर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। अदाकारा ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज फिल्म के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें परेशान किया और उनके साथ बदसलूकी की थी।
तनुश्री ने यह भी आरोप लगाया था कि गाने की शूटिंग के दौरान पाटेकर ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ था, जबकि उन्होंने(तनुश्री ने) पहले ही साफ-साफ कह दिया था कि वह (शूटिंग के दौरान) अपने अभिनय में अश्लील या असहज गतिविधि नहीं करेंगी।
नाना पाटेकर को क्लीनचिट देने पर भड़कीं तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

