मुंबई:सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ का बॉक्स ऑफिस लगातार कहर जारी है। फिल्म ‘भारत’ के रिलीज हुए आठ दिन बीत चुके है, लेकिन फिल्म की कमाई में हर रोज बढ़ोत्तरी ही रही है। लेकिन फिल्म की आठवें दिन की रिपोर्ट आपको निराश कर सकती है। ‘भारत’ अपने 7वें दिन यानी मंगलवार को जहां 8.30 करोड़ की कमाई की थी वहीं आठवें दिन की कमाई 6.75 करोड़ पर सिमट कर रह गई है। फिल्म ने अपने आठवें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने आठ दिन के अंदर 174.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म दूसरे वीक की कमाई से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 200 करोड़ को पार कर लेगी, लेकिन अब रिपोर्ट देखकर यह लग रहा है कि फिल्म को 200 करोड़ के आकड़े तक आने में समय लगेगा।
तरण आदर्श द्वारा जारी आकड़ों में भी फिल्म की टोटल कमाई देख सकते हैं। तरण ने अपने अपने ट्वीट से जानकारी दी है कि ‘भारत’ ने पहले दिन यानी बुधवार को 42.30 करोड़, दूसरे दिन गुरुवार को 31 करोड़, तीसरे दिन शुक्रवार को 22.20 करोड़, चौथे दिन शनिवार को 26.70 करोड़, छठवें दिन सोमवार को 9.20 करोड़ और मंगलवार को 8.30 करोड़ की कमाई की है।
आपको बता दें सलमान खान फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। वह अपने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सलमान-कैटरीना लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अब सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें आपको बता दें कि भारत’ रिलीज के बाद सलमान खान ‘इंशाअल्लाह’, ‘दबंग 3’, ‘किक 2’ में दमदार किरदार में दिखाई देंगे। साथ ही वो बिग बॉस सीजन 13 को भी होस्ट करेंगे और नच बलिए 9 को भी प्रोड्यूस करेंगे।
आठवें दिन लुढ़की सलमान-कैटरीना की ‘भारत’ की कमाई

