By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को लगातार 9वें मैच में हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को लगातार 9वें मैच में हराया

Last updated: June 13, 2019 8:26 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

टांटन:वर्ल्ड कप के 17वें मैच में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 307 रन पर ऑलआउट हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 45.4 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की उसके खिलाफ ये लगातार नौवीं जीत है। पाकिस्तान पिछली बार 15 जनवरी 2017 को जीता था। पाक को लगातार सबसे ज्यादा मैच में हराने के मामले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की बराबरी कर ली। विंडीज ने 1992-93 में पाक को इतने ही मैच में हराया था। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर है। उसने 1995 में लगातार 14 मैच में पाकिस्तान को हराया था।

पाक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर ने 107 और कप्तान एरॉन फिंच ने 82 रन बनाए। वॉर्नर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने पांच और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। आमिर ने पहली बार वनडे में 5 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 53, मोहम्मद हफीज ने 46, सरफराज अहमद ने 40, वहाब रियाज ने 45 और हसन अली ने 32 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए।

टीम में वापसी के बाद वॉर्नर का पहला शतक

वार्नर ने टीम में वापसी के बाद अपना पहला शतक लगाया। पिछले साल मार्च में बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। इसके बाद वे वर्ल्ड कप टीम में सीधे शामिल किए गए थे। वॉर्नर ने 36वें ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया।

पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर का लगातार तीसरा शतक

वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 2017 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 130 और एडिलेड में 179 रन बनाए थे। कप्तान एरॉन फिंच 84 गेंद पर 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। फिंच को मोहम्मद आमिर ने पवेलियन भेजा। वॉर्नर को शाहीन अफरीदी ने आउट किया।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF के 5 जवान शहीद
Next Article बोहरा बने तेरापंथ युवक परिषद ऐरोली के अध्यक्ष

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?