By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रैपिड रेल के लिए पैसे देने के लिए राजी हुई दिल्ली सरकार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

रैपिड रेल के लिए पैसे देने के लिए राजी हुई दिल्ली सरकार

Last updated: June 12, 2019 7:24 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को लेकर सारी अड़चन दूर हो गई है। दिल्ली सरकार अपने हिस्से के पैसे देने के लिए तैयार है। इसे लेकर परिवहन विभाग ने कैबिनेट नोट तैयार किया है, जिसे वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। अब बस कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही दिल्ली सरकार पहली किश्त जारी कर देगी।

आरआरटीएस को वर्ष 2025 तक पूरा करना है। इसके शुरू होने से दिल्ली-मेरठ का सफर महज 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट नोटमें आरआरटीएस के लिए दिल्ली सरकार की कुल हिस्सेदारी 3600 करोड़ रुपये बताई गई है। यह राशि सरकार छह साल में छह किश्तों में देगी। इससे प्रत्येक वर्ष खजाने पर 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

इसलिए नाराज थी दिल्ली सरकार

आरआरटीएस के तहत सराय काले खां पर बनाए जाने वाले स्टेशन के डिजाइन में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को बताए बिना ही बदलाव को मंजूरी दे दी। इस कारण सराय काले खां में पीपीपी मॉडल के तहत प्रॉपर्टी डेवलपमेंट करके दिल्ली सरकार को मिलने वाले राजस्व का उसे नुकसान हो गया। नाराज दिल्ली सरकार ने बीते साल पैसे की कमी बताकर अपना हिस्सा देने से मना कर दिया था। मगर, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने पर्यावरण कर से 265 करोड़ रुपये का भुगतान नेशनल रीजन रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एसीआरटीसी) को पहले ही कर दिया है। अब कैबिनेट नोट को मंजूरी मिलते ही बचे पैसे जारी किए जाएंगे।

समिति गठित

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के निर्माण में और तेजी लाने के लिए दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-3 की तर्ज पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय समिति गठित की है।

गाजियाबाद में शुरू हो गया है काम

दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल का काम गाजियाबाद में शुरू हो गया है। पहले चरण में गुलधर के पास एनसीआरटीसी ने काम शुरू किया है।

रैपिड को मेट्रो रेल से जोड़ा जाएगा

रैपिड रेल सराय काले खां के साथ-साथ, अशोकनगर और आनंदविहार में मेट्रो रेल के साथ जुड़ेगी। आनंदविहार और सराय काले खां पर रैपिड रेल के प्लेटफॉर्म से भारतीय रेल तक पहुंचा जा सकेगा। इसे दोनों जगह बस अड्डे से भी जोड़ा जाएगा।

यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल 

एनसीआरटीसी ने ऐसी योजना बनाई है जिससे यात्रियों को रैपिड रेल से उतरने के बाद परिवहन के दूसरे साधन तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए अन्य सभी साधनों को आपस में जोड़ा जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बारिश के कारण ब्रिस्टल में दूसरा वनडे रद्द
Next Article राष्ट्रपति का आदेश दरकिनार कर श्रीलंकाई सरकार ने शुरू की श्रीलंका ब्लास्ट मामले की जांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?