यूपी ब्यूरो/बस्ती। भौतिक चिकित्सा जागरूकता एवं जनकल्याण समिति उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक आज दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक आवास विकास कॉलोनी बस्ती कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कृष्णा वर्मा व संचालन डॉ अभिजीत राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष व युवा समाजसेवी डॉ अमित शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है वायु सैनिकों के गायब विमान का आज तक पता नहीं लगा प्रधानमंत्री जी का एक भी बयान इस मामले पर नहीं आया. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री अपने आप को कमल के फूलों से वजन करवा रहे हैं आज तक के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
प्रदेश सरकार के ऊपर आक्रामक रुख करते हुए डॉक्टर अमित शर्मा ने कहा कि पिछले 15 दिनों में 24 से ज्यादा रेप व 70 से ज्यादा हत्याएं उत्तर प्रदेश में हो चुकी हैं।जातीय हिंसा मॉब लिंचिंग आम बातें हो गई हैं जो प्रदेश में आए दिन घटित होते रहते हैं, कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं और मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि सब ठीक है। अलीगढ़ की घटना पर रोष प्रकट करते हुए डॉ अमित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से यह घटना घटित हुई है इससे जनमानस त्रस्त है लोगों में आक्रोश भरा हुआ है, यह एक निंदनीय और जघन्य अपराध है सरकार को चाहिए कि इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि आज समय के हिसाब से रेप करने वाले चाहे वह किसी भी जाति धर्म मजहब का हो उसको बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार को चेतावनी देते हुए डॉ अमित शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार को जनता ने इसलिए चुना था कि पहले से स्थिति और बेहतर हो सके लेकिन अगर यही हाल रहा तो अगली बार भाजपा को जनता सबक सिखाने का काम करेगी तथा सत्ता से बेदखल कर देगी।
बैठक में सम्मिलित डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर सौरभ पाण्डेय, डॉ रत्नेश शर्मा, डा रितेश सिंह, डाक्टर दिनेश दुबे, डॉक्टर बालकेश चौधरी, डॉक्टर संदीप शर्मा, डॉक्टर सतीश सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार, कृष्ण मिश्रा, डॉक्टर विनय श्रीवास्तव, डॉक्टर मेराज अहमद, डॉ अविनाश सिंह, डॉक्टर संजय पाण्डेय, डॉक्टर नरेंद्र तिवारी, डॉ ऋषि अरोरा, डॉक्टर सुविया हसन, डॉ नेहा पाण्डेय सहित कई डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।
भौतिक चिकित्सा जागरूकता एवं जनकल्याण समिति उत्तर प्रदेश की बैठक में दिखी सरकार के प्रति नाराजगी

