मुंबई:पॉप्युलर सिंगिंग रिऐलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ के तीसरा सीजन के विजेता घोषित हो चुका है। शनिवार को राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है। इस बार ये खिताब आफताब ने अपने नाम कर लिया है। वहीं दिवाकर शर्मा फर्स्ट रनरअप बन चुकेहै। वहीं दिवाकर को 5 लाख रुपए प्राइज के रुप में दिए गए है। आपको बता दें कि फिनाले में आफताब ने अपने धमाकेदार परऑर्मेंस से 91% वोट हासिल।
आपको बता दें कि आफताब फरीदकोट के रहने वालों है। इस सीजन में आखिरी 4 फाइनलिस्ट में वह सबसे कम उम्र के थे। वह अपने पिता महेश सिंह से ही संगीत सीखा करते है। इससे पहले आफताब साल 2017 में सा रे गा मा पा लिटल चेंप्स में भी नजर आ चुके है। जहां वह टॉप 7 तक अपनी जगह बना पाए थे।
फिनाले में पहुंचे दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा और अभिषेक सराफ खिताब न जीतने से थोड़े निराश नजर आए। फिनाले में शो के जज नीति मोहन और शंकर महादेवन ने परफॉर्म किया।
12 साल के आफताब सिंह ने जीता Rising Star Season 3 का खिताब

