सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 106 रनों से दी मात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 106 रनों से दी मात

Last updated: June 8, 2019 11:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कार्डिफ:वर्ल्ड कप के 12वें मैच में शनिवार को कार्डिफ में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 106 रन से हरा दिया। बांग्लादेशी टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में यह उसकी दूसरी जीत है। उसे पिछली जीत 2007 में मिली थी। उसके बाद 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 386 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में उसका हाइएस्ट स्कोर है। उसने अपने 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2011 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 8 विकेट पर 338 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के लिए इस मैच में जेसन रॉय ने शतकीय पारी खेली। रॉय ने 121 गेंद की पारी में 153 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और पांच छक्के लगाए। यह टूर्नामेंट उनका पहला शतक है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 10 विकेट पर 280 रन ही बना सकी। उसके लिए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 121 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए।

शाकिब वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर
शाकिब ने वर्ल्ड कप में अपना पहला और करियर का आठवां शतक लगाया। वे टूर्नामेंट के इतिहास में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले महमूदुल्लाह ने 2015 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए थे। इससे पहले सौम्य सरकार दो रन के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। तमीम इकबाल ने 19 रन बनाए । मुशफिकुर रहीम 44 रन का योगदान दिया। उन्होंने शाकिब के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की।

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के टॉप-5 स्कोर

स्कोर किसके खिलाफ जगह साल
386/6 बांग्लादेश कार्डिफ 2019
338/8 भारत बेंगलुरु 2011
334/4 भारत लॉर्ड्स 1975
334/9 पाकिस्तान नॉटिंघम 2019
333/9 श्रीलंका टांटन 1983

बटलर-मॉर्गन ने 95 रन की साझेदारी की

जोस बटलर 44 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मॉर्गन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। बटलर ने अपनी पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए। कप्तान इयॉन मॉर्गन 33 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स (6) को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया। बांंग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए। मशरफे मुर्तजा और मुस्तफिजुर को एक-एक सफलता मिली।

बेयरस्टो-जेसन रॉय ने शतकीय साझेदारी की

इससे पहले जॉनी बेयरस्टो 50 गेंद पर 51 रन बनाकर मशरफे मुर्तजा की गेंद पर आउट हुए। बेयरस्टो ने रॉय के साथ पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। जो रूट 21 रन बनाकर सैफुद्दीन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने रॉय के साथ 77 रन की साझेदारी की।

मोइन की जगह प्लंकेट इंग्लैंड टीम में

इससे पहले इंग्लैंड ने टीम में एक बदलाव करते हुए मोइन अली की जगह लियम प्लंकेट को टीम में शामिल किया। प्लंकेट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट लिए थे। वहीं, बांग्लादेश ने कोई बदलाव नहीं किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईस्टर हमलों की जांच कर रही समिति पर बरसे श्रीलंका के राष्ट्रपति
Next Article 12 साल के आफताब सिंह ने जीता Rising Star Season 3 का खिताब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?