मुंबई:सलमान खान अभिनीत ’भारत’ ने सुपरस्टार के लिए अब तक के सभी रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे अधिक कमाई के साथ एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। बीते दिन वर्किंग डे होने के बावजूद, भारत रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है। अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई सामने आई है। खबरों की मानें तो भारत ने तीन दिन में 100 करोड़ कमाई का आंकड़ा छू लिया है। तीसरे दिन 22.20 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से भारत की कुल कमाई 95.50 करोड़ पहुंच गई है।
फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए ये साफ है कि इस वीकेंड में फिल्म की कमाई जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अनुसार, भारत इस की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में पहले दिन 53 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म भारत ने अपने ओपनिंग डे पर 42.3 करोड़ का बिजनेस, दूसरे दिन 31 करोड़ और तीसरे दिन 22.20 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की तीन दिन की टोटल कमाई 95.50 करोड़ पहुंच गई है।
आपको बता दें कि भारत की सफलता के बाद सलमान खान बेहद खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया कहा। सलमान ने ट्वीट किया- बिग थैंक यू सबको, आपने मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। मैं बहुत खुश हूं।
सलमान की भारत को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई हैं। इनके अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म में 1947 से 2010 तक की कहानी दिखाई गई है, जिसमें सलमान के 5 अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। इसमें सलमान ने उम्रदराज शख्स का किरदार भी निभाया है।
100 करोड़ के करीब पहुंची ‘भारत’

